खेल

IND vs AUS: ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका इंटरनेशनल करियर का पहला शतक, 57 गेंदों में बनाए 123 रन

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया की बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने 52 गेंदों में शतक ठोक डाले. उन्होंने 52 गेंदों में 123 रनों की पारी खेली. लेकिन उनका शतक टीम को जीत नहीं दिला सका.

ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका तूफानी शतक

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया. ओपनिंग करने आए यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने अच्छी शुरुआत की लेकिन अगले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद ईशान किशन भी बिना रन बनाए ही आउट हो गए. शुरुआती दो विकेट बनने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने धीमा खेल दिखाया. लेकिन उसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और आखिरी तक बने रहे. गायकवाड़ ने 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया.

57 गेंदों में ठोका 123 रन

ओपनिंग करने आए ऋतुराज गायकवाड़ शुरुआत से आखिरी तक एक छोड़ पर खड़े रहे. उन्होंने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. गायकवाड़ ने शुरुआत के 21 रन बनाने में 21 गेंदों का सामना किया लेकिन इसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरु की और 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. ऋतुराज गायकवाड़ ने कंगारू गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 57 गेंदों में 7 छक्के और 13 चौके की मदद से 123 रन बना डाले. ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा. वहीं भारत के लिए टी20 शतक जड़ने वाले वह 9वें खिलाड़ी बन गए हैं.

ये भी पढ़ें- IPL 2024: 17.5 करोड़ में इन 5 खिलाड़ियों को खरीद सकती है मुंबई इंडियंस, लिस्ट में वर्ल्ड चैंपियन टीम के कप्तान भी

टी20 में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जमाया. इसके साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ भारत के लिए टी20 में शतक जड़ने वाले 9वें खिलाड़ी बन गए. ऋतुराज से पहले टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में सुरेश रैना, विराट कोहली, दीपक हुड्डा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ये कारनामा कर चुके हैं. बता दें कि ऋतुराज के शतकीय पारी खेलने के बावजूद टीम इंडिया को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

1 minute ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

5 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

1 hour ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

1 hour ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

2 hours ago