देश

UP: BJP MLA डॉ. राजेश्वर सिंह ने अनुसूचित जनजातीय समाज के लिए शुरू की कई योजनाएं, बनवाएंगे सिलाई सेंटर-मकान और बिरसा मुंडा द्वार

Dr Rajeshwar Singh MLA: उत्‍तर प्रदेश में सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को अनेकों सौगात दीं. उन्‍होंने जनजातीय समाज कार्यालय व शौचालय निर्माण हेतु विधायक निधि से 20 लाख की राशि की घोषणा की. अनुसूचित जाति-जनजाति के 140 परिवारों को आवास दिलाने का आवश्वासन दिया. महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर स्‍थापित कराया.

डॉ. राजेश्वर सिंह भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं, उनका कहना है कि हम ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के पथ पर चलते हुए हर व्यक्ति की आकांक्षाओं की पूर्ति, सभी वर्गों की उन्नति एवं सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित हैं. पार्टी के कार्यकर्ताओं के मुताबिक, डॉ. राजेश्वर सिंह के विजन और नेतृत्व में सरोजनीनगर उन्नति की नई गाथा लिख रहा है. समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में उनके द्वारा अनेक कार्य कराए जा रहे हैं. इसी संकल्प के अनुरूप मंगलवार को डॉ. राजेश्वर सिंह अनुसूचित जनजातीय समाज के कल्याण के लिए अभूतपूर्व घोषणाएं की.

भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा महानगर लखनऊ द्वारा देवलोक कॉलोनी, गौरी बाजार में आयोजित ‘डीएनटी बारा समाज अनुसूचित जनजाति गौरव यात्रा’ कार्यक्रम में सहभागिता की. इस कार्यक्रम में अनुसूचित जनजातीय समाज के उत्थान व हितों को ध्यान में रखते हुए सरोजनीनगर विधायक ने अनेकों सौगातों दी. उन्होंने सरोजनीनगर के अनुसूचित जनजातीय समाज के विकास, उनकी समस्याओं के निवारण के उद्देश्य से जनजातीय समाज कार्यालय के निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया.

कार्यक्रम में विधायक ने महान स्वतंत्रता सग्राम सेनानी एवं क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धां​जलि दी और उनके नाम पर एक द्वार की स्थापना करने की घोषणा की. ग्रामीणों के निवेदन पर उन्होंने क्षेत्र में जनसुविधाओं के लिए 2 शौचालय के निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की. साथ ही प्राइमरी स्कूलों के कायाकल्प 2-2 लाख, क्षेत्र में 15 सोलर लाईट, हाईमास्ट, 5 हैंडपंप की सौगात दी। गांव में ‘आपका विधायक, आपके द्वार जनसुनवाई शिविर’ का आयोजन करने का भी आश्वासन दिया. इस दौरान विधायक ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अनुसूचित जनजातीय समाज के 140 परिवारों को आवास दिलाने का प्रयास करने की भी बात कही.

कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने महिला सशक्तिकरण के अपने संकल्प के अनुरूप अनुसूचित जाति-जनजाति की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नए सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया. इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो मेधावियों को टैबलेट तथा पांच मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया. खेल को बढ़ावा देने के लिए यूथ क्लब को स्पोर्ट्स किट दी. इसके साथ ही उन्होंने वहां बच्चों के साथ बातचीत भी की और उन्हें टॉफियां भी बांटी। साथ ही जरूरतमंदों को कंबल और वृद्ध महिलाओं को साड़ी भी वितरित की. इस दौरान माता तारा सिंह की प्रेरणा से शुरू हुए ‘तारा शक्ति नि:शुल्क रसोई’ में बना भोजन भी कार्यक्रम में उपस्थिति लोगों को वितरित किया गया.

इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत भी की और उनसे उनके भविष्य के सपनों के बारे में भी पूछा. किसी बच्चे ने कहा कि उसे डॉक्टर बनना है तो किसी ने कहा कि उन्हें पायलट बनना है. डॉ. सिंह ने यहां उनका मार्गदर्शन भी किया तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु हर संभव सहायता का आश्वासन दिया, उन्होंने कहा कि बच्चों को सर्वोत्तम गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करना हमारा दायित्व है.

स्वतंत्रता आंदोलन एवं सामाजिक उत्थान में बिरसा मुंडा के योगदान का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में उन्होंने जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ी और अंग्रेजों से टक्कर ली थी. इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा और अपने प्राणों का सर्वस्व बलिदान दिया. उन्होंने स्वराज की मांग की. बिरसा मुंडा धर्मांतरण के विरुद्ध थे. ईसाई मिशनरियों का जमकर विद्रोह किया. उनके त्याग व समर्पण के हम सदैव कृतज्ञ रहेंगे. भगवान बिरसा मुंडा जैसा समर्पण, माँ सबरी जैसी ममता और रानी दुर्गावती जैसा साहस ही जनजातीय समाज की विशिष्ट पहचान है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरोजनीनगर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है. भारत की पहचान आज संपूर्ण विश्व में एक ताकतवर राष्ट्र के रूप में हो रही है. अनुसूचित जाति-जनजाति के कल्याण के लिए पीएम मोदी ने 24,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान पीएम-जनमन को लॉन्च किया है.

अनुसूचित जाति-जनजाति के प्रत्येक व्यक्ति को हर सुविधा प्रदान करने के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी निरंतर प्रयासरत है. कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रावेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष विकास कुमार, भाजपा वरिष्ठ नेता गंगाराम भारती, राजेश सिंह चौहान, सभासद गीता देवी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

1 hour ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago