मजदूरों को निकालने का अभियान जारी (फोटो ANI)
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को 14 दिन हो चुके हैं. श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.अभी तक ऑगर मशीन 47 मीटर तक ही ड्रिलिंग कर पाई है. ऐसे में अभी भी कम से कम 10 मीटर ड्रिलिंग का काम बाकी है. उसके बाद ही मजदूरों को बाहर निकाला जा सकेगा. बीती रात में अचानक ड्रिलिंग मशीन के सामने कोई भारी चीज आ जाने से काम को रोकना पड़ा था. बताया जा रहा है कि अब हाथ से मलबा हटाने का काम शुरू किया जा सकता है. इसको लेकर जल्द ही फैसला लिया जा सकता है.
एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि ड्रिलिंग के समय एक बार फिर से एक लोहे की जाली आ जाने से ड्रिलिंग के काम को रोकना पड़ा. जाली को काटने के बाद दोबारा काम शुरू होगा. अभी करीब 10 मीटर और ड्रिलिंग करनी पड़ेगी. टनल में 9वां पाइप डाला जा रहा है.
रेस्क्यू ऑपरेशन से जु़ड़े एक सूत्र ने बताया कि बार-बार रास्ते में रूकावटें आ रही हैं. बीती रात को लोहे की जाली के आ जाने से ड्रिलिंग के काम को रोकना पड़ा. उसे काटकर हटाया जाएगा. उसके बाद फिर से ड्रिलिंग शुरू होगी. ऑगर मशीन एक घंटे में करीब 2 मीटर ड्रिलिंग करती है. ऐसे में अभी तय नहीं है कि कब ड्रिलिंग का काम पूरा होगा.
यह भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Update: फिर शुरू हुआ ड्रिलिंग का काम, ‘सुरंग के अंदर 5 मीटर तक रास्ता साफ’, NDMA ने दिया अपडेट
दूसरी तरफ पीएम मोदी से लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार इस रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए हुए हैं. सीएम ने घटनास्थल पर अपना अस्थाई कैंप बनाया है. यहीं से सारे कार्यों को कर रहे हैं. इसके साथ ही राहत-बचाव कार्य की निगरानी भी कर रहे हैं. सीएम धामी ने कहा कि ये काफी चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन है. टीमें पूरी क्षमता और दक्षता के साथ काम कर रही हैं.
श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन पर पीएमओ भी नजर बनाए हुए है. पीएम मोदी रोजाना रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी फोन के जरिए सीएम पुष्कर सिंह धामी से ले रहे हैं. पीएम मोदी ने निर्देश दिए हैं कि सुरंग से बाहर निकलने के बाद सभी मजदूरों की समुचित इलाज की व्यवस्था करने के साथ ही उन्हें घर भेजने की सुविधा की जाए. बता दें कि 12 नवंबर को निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा धंस जाने से अंदर काम कर रहे 41 मजदूर फंस गए थे. मजदूरों को निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सुरंग के अंदर मलबे को काटकर पाइप डाले जा रहे हैं. जिसके जरिए सभी मजदूरों को बाहर लाया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…