मनोरंजन

आलिया भट्ट नहीं ‘इस’ खास शख्स का रणबीर कपूर ने अपनी गर्दन पर गुदवाया नाम

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में हैं. एनिमल 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म एनिमल का जमकर प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं. ऐसा लगता है कि हाल ही में फिल्म एनिमल के प्रमोशन इवेंट में पहुंचे रणबीर कपूर ने एक बड़ा खुलासा किया है. रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण के नक्शेकदम पर चलते हुए अपनी गर्दन पर एक खास टैटू बनवाया है. आपको अंदाज़ा तो हो ही गया होगा कि रणबीर कपूर ने अपनी गर्दन पर आलिया भट्ट के नाम का टैटू बनवा रखा है.

रणबीर कपूर ने अपनी गर्दन बनवाया टैटू

रणबीर कपूर ने अपनी गर्दन पर आलिया भट्ट के नाम का नहीं बल्कि एक ऐसे शख्स के नाम का टैटू बनवाया है जो आलिया से भी ज्यादा खास है. दिलचस्प बात यह है कि वायरल वीडियो में रणबीर कपूर अपनी गर्दन पर बना टैटू भी दिखाते नजर आ रहे हैं. रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा कपूर के नाम का टैटू बनवाया है और रणबीर कपूर उसी टैटू को फ्लॉन्ट करते नजर आए. अब रणबीर कपूर के टैटू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में रणबीर कपूर टैटू के बारे में बात करते नजर आए. इसके तुरंत बाद रणबीर कपूर अपनी शर्ट और गर्दन का टैटू दिखाते हुए साफ नजर आ रहे हैं. रणबीर कपूर के टैटू वाले इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट करते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ओरहान अवत्रामणि के अलावा Bigg Boss 17 में एंट्री लेने जा रही हैं ये एक्ट्रेस

दीपिका पादुकोण ने भी बनवाया था टैटू

कुछ साल पहले दीपिका पादुकोण ने भी अपनी गर्दन पर रणबीर कपूर के नाम का बेहद खास टैटू बनवाया था. हालांकि, कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई और उनका ब्रेकअप हो गया. हालांकि, ब्रेकअप के बाद भी दीपिका पादुकोण ने कुछ महीनों तक अपनी गर्दन पर रणबीर कपूर के नाम का टैटू गुदवाया था. अब दीपिका पादुकोण के बाद रणबीर कपूर ने भी अपनी बेटी राहा के नाम का टैटू बनवाया है. रणबीर कपूर को फिल्म एनिमल से काफी उम्मीदें हैं. पिछले कुछ दिनों से रणबीर कपूर की फिल्में कोई खास धमाल नहीं मचा पा रही हैं. फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

14 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

34 minutes ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

1 hour ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

1 hour ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

1 hour ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

2 hours ago