देश

Vande Bharat Express: यूपी में वंदे भारत एक्सप्रेस हुई दुर्घटना की शिकार, चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेनों में से एक है. इसकी रफ्तार की सभी तारीफ करते हैं. लेकिन इस बीच इस ट्रेन से एक हादसा हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को यूपी के टूंडला में वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. बताया गया कि यह घटना टूंडला के पास जलेसर और पोरा के बीच हुई है. मामले को लेकर जांच की भी बात कही गई है. पहली नजर में यह बात सामने आई है कि एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था. तभी तेज रफ्तार में आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में वह आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. यह ट्रेन वाराणसी से दिल्ली जा रही थी.

Vande Bharat Express से पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

आपको बता दें कि Vande Bharat Express से किसी की मौत की घटना पहली नहीं है. इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई मवेशियों की भी जान गई हैं. हालांकि, किसी व्यक्ति की मौत की घटना पहली बार हुई है. मवेशियों से टकराने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस को भी नुकसान होता रहा है. इसके सामने का हिस्सा कई बार क्षतिग्रस्त हुआ है. वैसे इसकी मजबूती की भी बात कही जाती रही है. क्योंकि घटना के कुछ ही देर बाद ट्रेन को जांच कर रवाना कर दिया जाता रहा है. यह एक ऐसी ट्रेन है, जिसकी चर्चा पूरे देश में होती है. खुद पीएम मोदी इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते आए हैं.

ये भी पढ़ें–Supertech Owner Arrest: सुपरटेक के मालिक आरके अरोड़ा को ED ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई कार्रवाई

पीएम मोदी ने 5 वंदे भारत एक्सप्रेस को किया रवाना

वंदे भारत एक्सप्रेस रेलवे द्वारा संचालित एक खास और हाई स्पीड वाली ट्रेन सेवा है. शताब्दी एक्सप्रेस के समान, ये वैसी ट्रेन सेवाएं हैं जो देश के प्रमुख शहरों को जोड़ती हैं. यह ट्रेन पूरी आधुनिक सुविधाओं से लैस है. इसमें सीसीटीवी कैमरे से लेकर वो तमाम सुविधाएं हैं, जो किसी भी आधुनिक ट्रेन के लिए जरूरी होती हैं. देश में यह ट्रेन 110 से लेकर 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही हैं. हालांकि, इसके लिए नए ट्रैक को भी बनाने की तैयारी की बात कही जाती रही है ताकि और भी अधिक स्पीड में इसे दौड़ाया जा सके.
वहीं, मंगलवार को पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से इन ट्रेनों को विभिन्न रूटों के लिए रवाना किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago