दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
आरेके अरोड़ा, सुपरटेक के मालिक (फोटो ट्विटर)
Supertech: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी (ED) ने कंस्ट्रक्शन कंपनी सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा (RK Arora) को उनके दिल्ली ऑफिस से गिरफ्तार किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरके अरोड़ा की गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में की गई है. आज यानी की मंगलवार 27 जून को ईडी ने उन्हें समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है. ईडी की तरफ से अरोड़ा के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई है.
सुपरटेक ऑफ कम्पनीज और उसके डायरेक्टर्स के खिलाफ पहले से दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग थानों में खरीददारों के साथ धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं. जिसके बाद ईडी ने PMLA के तहत जांच शुरू की और जांच में पाया गया कि खरीददारों से फ्लैट्स के नाम पर मोटी रकम इक्क्ठा की गई और उन्हें समय पर फ्लैट्स नहीं दिये गए, साथ ही प्रोजेक्ट के नाम पर बैंकों से लिया गए लोन का भी इस्तेमाल नियमों के विपरीत किया गया. पूछताछ में जब ईडी आज संतुष्ट नहीं हुई तो आरके अरोड़ा की गिरफ्तारी की गई. आरके अरोड़ा बिल्डरों के संगठन (नेरेडको) के चैयरमेन भी थे.
ED की जांच में यह भी सामने आया है कि सुपरटेक के अलावा ग्रुप की दूसरी कंपनियों ने होम बायर्स से पैसा जुटाया था. इसके साथ ही फ्लैट बनाने के नाम पर कई बैंकों से लोन भी लिया और इस लोन के पैसे को ग्रुप की दूसरी कंपनियों को जमीन खरीदने के लिए दे दिया गया. इसके बाद इन जमीनों को फिर से बैंकों से कर्ज लेने के लिए गिरवी रख दिया गया. जानकारी के मुताबिक, सुपरटेक ग्रुप ने बैंकों को पेमेंट करने में भी गड़बड़ की. ऐसे में करीब 1500 करोड़ के लोन एनपीए (NPA) बन गए हैं.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…