देश

Vande Bharat Metro: 124 शहरों में दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो, पहली बार सामने आया Video, नौकरी वालों के लिए बनेगी वरदान

Vande Bharat Metro: भारत के तमाम हिस्सों में ट्रेन के जरिए सफर करने वालों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस ने काफी लाभ पहुंचाया है और सफर को खुशियों से भर दिया है तो वहीं अब नौकरी के लिए प्रतिदिन सफर करने वालों के लिए वरदान बनकर सामने आ रही है भारतीय रेलवे वंदे भारत मेट्रो (Vande Bharat Metro).पहली बार इस ट्रेन का वीडियो सामने आया है. इसके बाद से लोग इसके पटरियों पर दौड़ने की इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल शुरू में ये ट्रेन 124 शहरों को आपस में जोड़ेगी और वंदे भारत मेट्रो बनकर तैयार हो गई है. खबर सामने आई है कि इसका ट्रायल रन जुलाई से शुरू होने वाला है.

ये भी पढ़ें-Heatwave Alert: यूपी से लेकर दिल्ली-पंजाब और बिहार-झारखंड होगा लू का शिकार, जानें मई में कैसा रहेगा मौसम का हाल, पढ़ें IMD की ताजा रिपोर्ट

इस ट्रेन को लेकर भारतीय रेलवे की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि वंदे भारत मेट्रो ट्रेन को पंजाब के कपूरथला स्थित रेलवे फैक्ट्री में बनाया गया है और इसमें 4, 8, 12 और 16 कोच लगाए जा सकेंगे. फिलहाल इसे अभी 124 शहरों से जोड़ने के हिसाब से तैयार किया गया है. इस ट्रेन को 100 से 150 किमी की दूरी तय करने के लिए बनाया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस ट्रेन के बनाने का मकसद बड़े शहरों को आस-पास के छोटे शहरों से जोड़ना है ताकि रोजाना नौकरी के लिए अपडाउन करने वालों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े और लोग बड़े शहरों में सिर्फ नौकरी के लिए रहने न आएं. सुबह ऑफिस जाकर शाम को घर वापस लौटने वालों के लिए ये ट्रेन वरदान बनेगी. इसे लखनऊ-कानपुर, आगरा-मथुरा और तिरुपति-चेन्नई जैसे रूट पर चलाए जाने के लिए तैयार किया गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वंदे भारत मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रेन ट्रायल के लिए पूरी तरह से तैयार है. यह नारंगी रंग की वंदे भारत मेट्रो की खूबसूरती वीडियो में साफ देखी जा सकती है. खड़े रहने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए मेट्रो ट्रेन की तरह इसमें कई सारे ग्रैब हैंडरेल भी दिए गए हैं. सीटों को नीला रंग दिया गया है. वीडियो में ट्रेन के इंटीरियर की झलक भी दिखाई दे रही है. ट्रेन में यात्रियों की सुविधा का खास ख्याल रखा गया है. मॉडर्न टॉयलेट और चार्जिंग प्वॉइंट भी दिए गए हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन LIVE: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

18 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

28 minutes ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

35 minutes ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

43 minutes ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

48 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

1 hour ago