Varanasi: भीषण गर्मी के कारण प्रदेश के तमाम जिलों में मौत का आंकड़ा एक सप्ताह के अंदर बढ़ गया है. जहां एक ओर बलिया में दिन पर दिन मौत का सिलसिला तेज हो रहा है और लोगों के भीतर खौफ भर गया है तो वहीं अब ताजा खबर वाराणसी से सामने आ रही है. यहां अचानक मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है. जिससे काशी में महाश्मशान पर लोगों को अंतिम संस्कार के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ रहा है.
भीषण गर्मी के कारण मौत का आंकड़ा बढ़ने से मणिकर्णिका घाट पर शवदाह के लिए नंबर लगाना पड़ रहा है. करीब 2 से 3 घंटे के इंतजार के बाद शवदाह के लिए नंबर आने से शवयात्रा में शामिल लोग भीषण गर्मी के कारण काफी परेशान दिख रहे हैं. स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि भीषण गर्मी में मरने वालों की संख्या बढ़ने के कारण लोगों को लाइन में लगकर अंतिम संस्कार कराना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि, आम दिनों में मणिकर्णिका घाट पर प्रतिदिन 50 से 60 शवों का अंतिम संस्कार कराया जाता है, लेकिन इन दिनों यह आंकड़ा बढ़कर 100 के पार हो गया है, जिससे लोगों को तमाम परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
लोग बताते हैं कि चिताओं को जलाने और पूरी तरह जलने के बाद उसे ठंडा होने में समय लगता है. एक शव को जलाने में करीब 3 से 4 घंटे का समय लग जाता है. भीषण गर्मी में शवदाह के समय आग की वजह से शवदाह करवाने वाले लोगों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. एक तरफ जलती चिताओं की लपटों से बचाव करना होता है, तो वही गर्मी की वजह से पत्थरों के तपने की वजह से श्मशान घाट पर खड़े होने में दिक्कत हो रही है. इस समस्या को लेकर शवयात्रा में शामिल लोगों ने बताया कि कई-कई घंटों लाइन में लगने के बाद नम्बर आ रहा है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को खासी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…