देश

UP News: बदायूं के एक प्राचीन मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, जींस-टीशर्ट वालों को नहीं मिलेगी एंट्री

विजय श्रीवास्तव

UP News: उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों के मंदिरों में ड्रेस कोड लागू होने का सिलसिला जारी है. हाल ही में प्रदेश के कई मंदिरों में इस सम्बंध में निर्देश लागू किए हैं तो अब ताजा खबर बदायूं जिले से सामने आ रही है. यहां के प्राचीन मन्दिर बिरुआबाडी मन्दिर में ड्रेस कोर्ड लागू कर दिया गया है. इस सम्बंध में मन्दिर प्रबंधन नें नोटिस चस्पा कर यह जानकारी साझा की है.

नोटिस के मुताबिक अब मन्दिर के अंदर जींस टी-शर्ट अन्य मॉडल कपड़ों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. तो वहीं इसकी निगरानी करने के लिए अब मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक गार्ड तैनात किया जाएगा, जो जींस-टी शर्ट आदि पाश्चात्य ड्रेस पहनकर मंदिर आने वाले को रोकेगा. बता दें कि जिले का प्रसिद्ध बिरुआबाडी मन्दिर जो अपनें कई चमत्कारों के लिए जाना जाता है. इसीलिए इस मंदिर की सनातन धर्म को मानने वालों में खूब आस्था है. यहां बड़ी संख्या में भक्त प्रतिदिन दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. इसी दौरान मंदिर परिसर में देखा गया है कि तमाम महिलाएं, लड़कियां और लड़के भी छोटे-छोटे कपड़े व पाश्चात्य ड्रेस पहनकर पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2023: जून में इस दिन निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, पुरी में आते हैं देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु

इसको देखते हुए मन्दिर प्रबंधन ने एक नोटिस चस्पा कर भक्तों के साथ जानकारी साझा की है. मन्दिर परिसर के बाहर एक बैनर लगाया गया है, जिसमें साफ तौर पर हिदायत दी गयी है कि भगवान के दर्शन करने के लिए मर्यादित कपड़े ही पहन कर मंदिर में आना होगा, अगर कोई भक्त जींस टीशर्ट नाईट शूट, कटी जींस आदि में भगवान के दर्शन को आया तो उसे मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. इस सम्बंध में मन्दिर के पुजारी प्रंश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जो लोग इस तरह के कपड़े पहन कर दर्शन करने के लिए आएंगे उन्हें दर्शन नही कराया जाएगा. इसके लिए मन्दिर गेट पर एक गार्ड भी तैनात किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago