काशी विश्वनाथ मंदिर
Varanasi: नए साल में लोग खुशियां मनाने के लिए पर्यदन स्थलों के अलावा धार्मिक जगहों पर भी मंगलकामना के लिए जाते हैं. ऐसे में अगर भगवान के दर्शनों के अलावा पर्यटन का भी आनंद मिल जाए तो कहना ही क्या. इसे देखते हुए ऐसे स्थानों पर भीड़ का बढ़ना स्वाभाविक है.
यूपी के वाराणसी में काशी कारिडोर के बनने के बाद बाबा विश्वनाथ मंदिर में आने वाले श्रदधालुओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है. नए साल 2023 की शुरुआत में भी संभावना जताई जा रही है कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में पहुंच सकते हैं.
इसे देखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शनों के लिए आए श्रद्धालुओं को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है.
नई व्यवस्था के तहत बाबा विश्वनाथ को स्पर्श करने पर रोक लगा दी गई है. इस साल के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर और और नए साल 2023 के पहले दिन यानी एक जनवरी को काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को झांकी के माध्यम से दर्शन मिल सकेगा.
इस दिन श्रद्धालु की संख्या और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने यह व्यवस्था लागू की है.
इसे भी पढ़ें: Covid India: भारत में एक हफ्ते में कोरोना के मामलों में 14 फीसदी उछाल, क्या चौथी लहर का संकेत? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
लाखों की संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद
इन दो दिनों के लिए वीआईपी दर्शन पर भी मंदिर प्रशासन द्वारा रोक लगा दी गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल में काशी विश्वनाथ मंदिर में 5 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच सकते हैं.
इसे ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने खास तैयारी शुरु कर दी है. दर्शन और पूजन के अलावा मंदिर प्रबंधन स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है.
श्रद्धालुओं के दर्शन के अलावा उनके आने जाने की व्यवस्था पर भी काम किया जा रहा है. नई बनी व्यवस्था में कई पर अमल भी किया जा चुका है, इसे देखते हुए आने वाले भक्त मंदिर प्रशासन की तारीफ करते हुए दिख रहे है.
काशी विश्वनाथ मंदिर के कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने इस संदर्भ में बताया कि काशी विश्वनाथ धाम में नए साल पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए हम लोगो ने विशेष प्रबंध किए है.
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…