होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Prithvi Shaw
IND vs SL Series Prithvi Shaw: साल 2022 का टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ हैप्पी एंडिंग की. अब भारतीय टीम नए साल में एंट्री से पहले कई बड़े बदलाव से गुजरी है. श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. इसमें टीम सेलेक्टर्स के कुछ फैसलों ने फैंस को हैरान किया है.
दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय सीमित ओवरों की टीम की घोषणा मंगलवार को की गई, जिसमें हार्दिक पांड्या को T20I टीम का कप्तान बनाया गया. जबकि रोहित शर्मा वनडे मैचों के लिए टीम में लौटे. मगर एक नाम जो अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी समय से कमबैक का इंतजार कर रहा है उसको इस बार भी मौका नहीं मिला. वो और कोई नहीं पृथ्वी शॉ है.
क्या पृथ्वी शॉ का इंटरनेशनल करियर खत्म?
अपने करियर के शुरूआत में पृथ्वी शॉ ने अपने परफॉर्मेंस से काफी उम्मीद जगाई थी. लेकिन उसके बाद वो काफी समय तक फ्लॉप रहे. शॉ ऐसे बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं जो एक बार सेट होने पर गेंदबाजों की खूब धुलाई करते हैं. बतौर सलामी बल्लेबाज शॉ खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. बता दें उनकी बल्लेबाजी शैली को देखकर ही उनकी तुलना वीरेंद्र सहवाग से होती है.
ये भी पढ़ें: Rishabh Pant का व्हाइट बॉल करियर खत्म? सिलेक्टर्स पर भड़के फैंस, बोले- ‘पंत ने क्या बिगाड़ा है’
शॉ आखिरी बार जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20ई में भारत के लिए खेले थे. युवा सलामी बल्लेबाज ने तब से मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. 2022 इंडियन प्रीमियर लीग में, शॉ ने अपने विस्फोटक क्षमता का प्रदर्शन किया. आईपीएल में दिल्ली के लिए 152.97 की स्ट्राइक रेट से 10 पारियों में 283 रन बनाए. टीम मैनेजमेंट के इस अनदेखी के बाद युवा सलामी बल्लेबाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक स्टोरी शेयर की.
-श्रीलंका के खिलाफ टी-20 टीम
हार्दिक पांड्या (C), सूर्यकुमार यादव (VC), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (VC), ईशान किशन (wk), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार।
-श्रीलंका के खिलाफ वनडे टीम
रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (WK), ईशान किशन (WK), हार्दिक पांड्या (VC), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मो. शमी, मो. सिराज, अक्षर पटेल, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह
-भारत एक्सप्रेस
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…