सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया
Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक युवक को कुछ लोगों ने सिर्फ इसलिए मार-मार कर अधमरा कर दिया, क्योंकि वह अपने घर के बाहर बैठकर ताजिया देख रहा था. मामला गोलगड्डा इलाके से सामने आया है. इस मामले में घायल युवक के पिता की तहरीर के आधार पर आदमपुर थाने में आठ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है.
घटना को लेकर राजू सोनकर ने पुलिस को बताया कि बीते 29 जून को उनका 18 वर्षीय बेटा योगेश सोनकर अपने मकान के बाहर बैठा था और इसी दौरान उनके घर के सामने से ताजिया का जुलूस निकलने लगा तो योगेश उसे देखने लगा. इतने में फुलवरिया निवासी इरशाद, अल्तमस,लोला, हुसैन, सुभानअल्लाह, मिथुन, इसतियार, फैजान और तीन अज्ञात लोग उनके बेटे को बिना कारण ही गाली देने लगे और जब उसने मना किया तो उसको ईंट-पत्थर से मारकर अधमरा कर दिया.
पीड़ित के पिता ने ये भी आरोप लगाया कि जो 11 लोग उनके बेटे को पीट रहे थे, उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि तुम हमारा ताजिया देखोगे. राजू सोनकर ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद आरोपियों ने उनके बेटे का सिर कुचलने की कोशिश की. वहीं बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर वह और आस-पास के लोग पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए.
ये भी पढ़ें- UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मायावती ने कसी कमर, जातीय समीकरण को साधने के लिए बना रही हैं सॉलिड प्लान
वहीं मारपीट की यह घटना पास ही रहने वाले महमूद अहमद के मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. राजू ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है और अपनी शिकायत दर्ज करा दी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष आदमपुर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और संदिग्ध ठिकानों पर आरोपियों को तलाश करने के लिए दबिश दी जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों…
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…