देश

UP News: पुलिस ने PFI की पॉलिटिकल विंग के 9 पदाधिकारियों को किया गिरफ्तार, मीटिंग के लिए हुए थे इकट्ठा

UP News: प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े लोगों व संस्थाओं के खिलाफ यूपी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में पुलिस ने बहराइच के एक होटल से PFI की पॉलिटिकल विंग (SDPI) के 9 पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी सामने आ रही है कि पुलिस ने उस वक्त एक्शन लिया, जब कोतवाली इलाके में स्थित शेहरान होटल में एसडीपीआई (Social Democratic Party of India) के पदाधिकारी किसी बैठक को लेकर एकत्र हुए थे. बता दें कि एसडीपीआई को PFI का राजनीतिक संगठन माना जाता है.

जानकारी के मुताबिक होटल में हो रही बैठक में बहराइच के अलावा अन्य दूसरे जिलों से भी लोग शामिल होने के लिए पहुंचे थे. सूत्रों की मानें तो बहराइच का जरवल इलाका पीएफआई और एसडीपीआई से जुड़े लोगों को लेकर होने वाली गतिविधियों को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है. इस इलाके में SDPI द्वारा राजनीतिक रैलियां भी की जाती हैं. बता दें कि जरवल इलाका हाथरस कांड के समय भी सुर्खियों में आया था. उस वक्त पुलिस ने वैराकाजी मोहल्ले के मसूद अहमद को PFI से जुड़े तीन लोगों के साथ हाथरस जाते वक्त 5 अक्टूबर 2020 को मथुरा के टोलप्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया था. पीएफआई से सम्बंध रखने के आरोप में जरवल के ही कमरुद्दीन और साहिबे आलम को भी गिरफ्तार किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें- यूपी में SDM ज्योति मौर्य जैसा एक और मामला! खेत बेचकर पति ने पढ़ाया-लिखाया, लेखपाल बनते ही पत्नी ने मांगा तलाक, लगाया उत्पीड़न का आरोप

धारा 144 का किया उल्लंघन

पूरे मामले को लेकर एसपी सिटी ज्ञानंजय सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए लोगों पर धारा 144 का उल्लंघन करने का आरोप है. उन्होंने ये भी बताया कि इस बैठक में लगभग 48 से अधिक लोग शामिल हुए थे. इसी के साथ ये भी जानकारी सामने आ रही है कि जिस शेहरान होटल में बैठक थी वह मोहम्मद मुस्लिम की संपत्तियों में से एक है.

बता दें कि इस होटल में माफिया अतीक अहमद का बेटा असद कई दिनों तक छिपा था और मोहम्मद मुस्लिम से रंगदारी मांगे जाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद यह सुर्खियों में आया था. बताया जाता है कि इस होटल का संचालक मोहम्मद मुस्लिम का भाई है, जो बहराइच में ही रहता है.

30 से ज्यादा लोगों को दी गई चेतावनी

एसपी सिटी ने इस मामले में मीडिया को आगे जानकारी दी है कि वर्तमान में जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है. इस स्थिति में बैठक कर निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया गया है. फिलहाल इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य 30 से 40 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

6 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

16 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

27 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

29 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

59 minutes ago