देश

Lalu Yadav ED Raid: ईडी का बड़ा एक्शन, लालू की 6 करोड़ की संपत्ति अटैच, जानें किस मामले में हुई ये कार्रवाई

Ed Raids In Bihar Today: बिहार में आज एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (Enforcement Directorate) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने यह कार्रवाई राजद के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव (Lalu Yadav) के यहां जमीन के बदले नौकरी घोटाले में की, जिसमें लालू यादव के परिवार से जुड़ी 6 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई. बताया जाता है कि इस मामले में लालू यादव, उनके बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पहले से ही जांच का सामना कर रहे हैं. हाल ही में CBI ने तीनों के खिलाफ आरोप पत्र भी दायर किया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लालू यादव के खिलाफ घोटाले के कई मामले दर्ज हैं और उन्‍हें कई बार जेल भी जाना पड़ा है. CBI उनके खिलाफ रेलवे में नौकरी के बदले रिश्वत में जमीन लेने के एक मामले में जांच कर रही है. वहीं, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी जांच कर रही है. CBI ने इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर दी. इस मामले में लालू यादव के करीबी व पूर्व विधायक भोला यादव और हृदयानंद चौधरी भी अभियुक्त हैं.

कुछ ही दिन पहले 27 जुलाई को CBI ने राजद के नेता भोला यादव को गिरफ्तार किया था. भोला यादव राजद यानी आरजेडी नेता लालू यादव का ओएसडी रहा है. बताया जाता कि वह 2004 से 2009 के बीच तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव का ओएसडी था. वहीं, अब लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ जमीन के बदले नौकरी मामले में ईडी ने एक्शन लिया है. जानकारी के मुताबिक, ईडी ने राजद मुखिया के परिवार के 6 करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है. अभी बीते महीने ही, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सीबीआई की ओर चार्जशीट दायर की गई थी.

यह भी पढ़िए: ED Officer Salary: जानिए क्या है ईडी, कैसे बनते हैं ईडी के ऑफिसर, कितनी मिलती है सैलरी?

लालू प्रसाद यादव बिहार की सत्‍तारूढ़ पार्टी राजद यानी आरजेडी के प्रमुख हैं और वह बिहार के पूर्व सीएम रहे हैं. वहीं, उनके बेटे तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम हैं. उनकी पत्‍नी राबड़ी देवी भी सीएम रही हैं. ये तीनों विभिन्‍न मामलों में पहले से ही जांच का सामना कर रहे हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

13 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

51 minutes ago