Bharat Express DD Free Dish

Property Rights

सुप्रीम कोर्ट ने जमीन से जुड़े विवादों के समाधान की प्रक्रिया में बड़े बदलाव की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार सहित सभी राज्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने बरेली में बुलडोजर कार्रवाई पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है. याचिकाकर्ता ने दावा किया कि उनके आवास और मैरेज हॉल परिसर पर बिना नोटिस के कार्रवाई की जा रही है.

हिंदू उत्तराधिकार संशोधन कानून 2005 के तहत पिता की संपत्ति में सभी बच्चे बेटा हो या बेटी को समान अधिकार दिया गया है. हिंदू महिलाओं की तरह मुस्लिम, ईसाई, यहूदी और पारसी महिलाओं को विरासत में कितना हिस्सा मिलेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शादी के बाद महिला का गोत्र बदलता है और उसके संपत्ति अधिकारों पर ससुराल का भी हक बन सकता है. अदालत ने महिलाओं के अधिकार और सामाजिक संरचना के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि सरकारी अधिकारियों का निजी संपत्ति पर लंबे समय तक अवैध कब्जा असंवैधानिक है. कोर्ट ने सरकारी कार्रवाई को अनुच्छेद 300 ए का उल्लंघन बताया और मुआवजे का आदेश दिया.

तमिलनाडु के वेल्लोर में वक्फ बोर्ड के जमीन पर दावे से कट्टू कोलाई गांव में विवाद, निवासियों ने प्रशासन से मदद मांगी और जमीन पर अपने अधिकार की मांग की.