देश

वकीलों ने न्यायपालिका पर ‘दबाव’ डालने की कोशिश कर रहे एक समूह के खिलाफ CJI को पत्र लिखा

NEW DELHI: वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा सहित करीब 600 वकीलों के एक समूह ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ को एक पत्र लिखा है. पत्र में न्यायपालिका पर खास ग्रुप के लोग द्वारा दबाव बनाए जाने को लेकर चिता व्यक्त की गई है.

वकीलों के इस समूह ने CJI चंद्रचूड़ को एक समूह (Vested Interest Group) के कार्यों के बारे में ‘गहरी चिंता व्यक्त’ करते हुए पत्र में आरोप लगाया गया है कि ‘न्यायपालिका पर दबाव बनाने, न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने और तुच्छ तर्क और पुराने राजनीतिक एजेंडे के आधार पर अदालतों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.’

CJI को संबोधित पत्र में कहा गया है कि देश की न्यायपालिका की संप्रभुता और स्वायत्तता पर हमले की कोशिश की जा रही है. पत्र में कहा गया है, ‘समूह की दबाव की रणनीति राजनीतिक मामलों में सबसे स्पष्ट है, खासकर उन मामलों में जिनमें भ्रष्टाचार की आरोपी राजनीतिक हस्तियां शामिल हैं. ये रणनीति हमारी अदालतों के लिए हानिकारक हैं और हमारे लोकतांत्रिक ढांचे को खतरे में डालती हैं.’

लोकतांत्रिक ढांचे के लिए खतरा

यह पत्र ऐसे समय सामने आया है, जब अप्रैल महीने में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. पत्र में वकील हरीश साल्वे समेत पिंकी आनंद, मनन कुमार मिश्रा, हितेश जैन सहित कई लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं. वकीलों ने आगे कहा, ‘एक खास समूह द्वारा की जा रहीं ये कार्रवाइयां लोकतांत्रिक ढांचे और न्यायिक प्रक्रियाओं में रखे जाने वाले भरोसे के लिए खतरा पैदा करती हैं.’

आधिकारिक सूत्रों द्वारा साझा किए गए पत्र में बिना नाम लिए वकीलों के एक वर्ग पर निशाना साधा गया और आरोप लगाया गया कि वे दिन में राजनेताओं का बचाव करते हैं और फिर रात में मीडिया के माध्यम से न्यायाधीशों को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं. पत्र में दावा किया गया है कि उनकी टिप्पणियों का उद्देश्य अदालतों को प्रभावित करना और राजनीतिक लाभ के लिए उन्हें शर्मिंदा करना है.

–भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

9 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

26 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

42 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

56 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago