केजरीवाल को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस.
Delhi liquor policy case: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार को ईडी के स्पेशल कोर्ट में पेश किया. इस दौरान जांच एजेंसी ने एक बार फिर सीएम की 7 दिन की हिरासत मांगी. एजेंसी ने कहा कि सीएम पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं. उनका एक आरोपी ने सामना करवाना है. तो वहीं दूसरी ओर केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मुझे क्यों गिरफ्तार किया गया है? मेरे खिलाफ कोई आरोप नहीं है. किसी भी कोर्ट ने अब तक मुझे दोषी नहीं माना है मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है.
बता दें कि शराब घोटाला मामले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. जहां कोर्ट ने उनको 7 दिन की ईडी की रिमांड पर भेजा था. आज उनकी कस्टडी समाप्त होने जा रही थी. ऐसे में उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. फिलहाल कोर्ट ने रिमांड पर फैसला सुरक्षित रख लिया है.
सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा कि हम इस मामले में पूरी जानकारी चाहते हैं. एजेंसी ने सीएम पर आरोप लगाया कि वो जानबूझकर जरूरी जानकारियां साझा नहीं करना चाहते हैं. इस पर केजरीवाल ने कहा कि ये मामला दो साल से चल रहा है. अभी तक किसी कोर्ट ने मुझे दोषी नहीं माना है. सीबीआई ने 31 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश की है. वहीं ईडी ने 25 हजार पन्नों की चार्जशीट दायर की है. उन्होंने कहा कि अब तक सिर्फ 4 बयानों में ही उनका नाम आया है.
यह भी पढ़ेंः वकीलों ने न्यायपालिका पर ‘दबाव’ डालने की कोशिश कर रहे एक समूह के खिलाफ CJI को पत्र लिखा
कोर्ट ने सीएम से कहा कि आप लिखित में बयान क्यों नहीं देना चाहते हैं? वहीं एएसजी ने भी सीएम के बोलने पर आपत्ति जताई. कोर्ट ने कहा कि आप लिखित में बयान क्यों नहीं दे रहे हैं? क्या आप अपने बयान लिखित में दे सकते हैं ताकि ये कोर्ट की कार्रवाई का हिस्सा बन सके. ईडी की ओर से पेश हुए एएसजी राजू ने कहा कि सीएम केजरीवाल के बयान दर्ज किए गए हैं. वो सवालों के सीधे-सीधे जवाब नहीं दे रहे हैं. जो डिजिटली डेटा मिला है, उसको एग्जामिन करवाया जा रहा है. कुछ लोगों को गोवा से बुलाया गया है. जिनसे बयान दर्ज करवाना है.
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…