होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Deepender Hooda’s Statement: हरियाणा में इन दिनों एक नए तरह की राजनीति ने जोर पकड़ लिया है. दरअसल, कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी यानी कांग्रेस (Congress) की सरकार लौटती है तो गरीबों को 100-100 गज का प्लॉट मुफ्त में दिया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने पेंशन, बिजली और नौकरी से जुड़े कई वादे भी किए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा मुफ्त में जमीन देने की है. दीपेंद्र हुड्डा के इस वादे से हरियाणा की राजनीति गरमा गई है और लोग उन पर मुफ्त बीस की राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं. आइए जानते हैं दीपेंद्र हुड्डा ने क्या-क्या बड़े वादे किए हैं.
कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट किया, ‘हम हरियाणा की जनता से वादा करते हैं, 500 रुपये में एलपीजी, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 2 लाख रिक्त सरकारी पदों पर पक्की भर्ती, 6000 रुपये प्रति माह वृद्धावस्था पेंशन, पुरानी पेंशन योजना बहाल और मुफ्त प्लॉट प्रत्येक गरीब परिवार को 100 गज की दूरी दी जाएगी.
गौरतलब है कि हरियाणा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव भी होंगे। इससे पहले हर पार्टी हरियाणा में अपनी पैठ मजबूत करने में लगी हुई है. कर्नाटक में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में मिली जीत से कांग्रेस काफी खुश है. कांग्रेस अगले साल हरियाणा में इस जीत का स्वाद चखना चाहेगी. माना जा रहा है कि इसी को ध्यान में रखते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने इतने बड़े वादे किए हैं.
हालांकि कुछ यूजर्स ने इस ट्वीट को लेकर दीपेंद्र हुड्डा को ट्रोल भी किया। एक यूजर ने लिखा कि जब पिछली बार सरकार थी तो ये सब क्यों नहीं किया? और यह सारा पैसा कहां से आएगा? वहीं, एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कमेंट किया कि कभी इनकम टैक्स भरकर देखिए।
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…
PMLA Insurance: बीमा नियामक IRDAI कमीशन और खर्च की सीमा तय करने के लिए नए…
दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…