देश

सीएम केजरीवाल को एक और झटका, विजिलेंस विभाग ने मुख्यमंत्री के निजी सचिव को किया बर्खास्त

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में फंसे सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. उन्हें कोर्ट से एक के बाद एक झटके लग रहे हैं. इसी बीच विजिलेंस डिपार्टमेंट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार को बर्खास्त कर दिया है.

बिभव कुमार से ईडी कर चुकी है पूछताछ

बता दें कि अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार से भी दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय कई बार पूछताछ कर चुका है. अब विजिलेंस ने बिभव को पद से टर्मिनेट कर दिया है.

यह भी पढ़ें- जेल से सीएम केजरीवाल ने भिजवाया संदेश, 14 अप्रैल को AAP करने जा रही ये बड़ा काम

तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उन्हें ईडी की रिमांड में भेजा गया था. रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था.

इसके बाद से अरविंद केजरीवाल को लगातार झटके लग रहे हैं. मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को वैध करार दिया था. इसके अगले दिन बुधवार (10 अप्रैल) को राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने वकीलों से हफ्ते में 5 बार मुलाकात की परमिशन मांगी थी. उन्हें सप्ताह में सिर्फ दो बार वकीलों से मुलाकात की अनुमति दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

34 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

3 hours ago