मनोरंजन

Ajay Devgn की फिल्म ‘मैदान’ की रिलीज पर मैसूर कोर्ट ने लगाया बैन, मेकर्स पर लगा कहानी चुराने का आरोप

Ajay devgn maidaan: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने पूरी तैयारी कर ली है. जिसके बाद एक्टर की फिल्म मैदान सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है, लेकिन किसी न किसी वजह से पिक्चर की रिलीज डेट टलती जा रही थी. अब फाइनली ये फिल्म 11 अप्रैल यानी आज ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है. लेकिन अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से टक्कर होगी. मेकर्स की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. बीते दिन यानी 9 अप्रैल को प्रोड्यूसर बोनी कपूर को कोर्ट ने 96 लाख का भुगतान करने के आदेश दिए थे. लेकिन अब फिल्म मेकर्स पर कहानी चुराने का आरोप लग गया है.

मेकर्स पर लगा कहानी चुराने का आरोप

दरअसल एक शख्स ने फिल्म के मेकर्स पर कहानी चोरी करने का आरोप लगाते हुए मैसूर कोर्ट में एक याचिका दायर की. जिसके बाद कोर्ट ने मैदान की रिलीज पर रोक लगा दी है. शख्स का कहना है कि फिल्म की कहानी उन्होंने 2018 में लिंकडिन पर शेयर की थी और 2019 में अपने नाम रजिस्ट्रेशन भी करवाया था.

मैसूर कोर्ट ने लगाया बैन

अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ को अमित शर्मा ने डायरेक्ट किया है, लेकिन फिल्म रिलीज के ठीक पहले उन्हें मैसूर कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. लेकिन अब टीम जल्द ही फिल्म पर लगे बैन को हटाने के लिए कोर्ट से अपील कर सकती है. अनिल कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि लिंकडिन पर कहानी पोस्ट करने के बाद सुकदास सूर्यवंशी नाम के एक शख्स ने उनसे कहानी पर चर्चा की थी, जिसके बाद 2019 में उन्होंने कहानी को अपने नाम कराया था. वहीं अनिल ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘मेरी कहानी को मेकर्स ने चुरा लिया है और उसका नाम मैदान रख दिया गया है.’

ये भी पढ़ें:फिल्म ‘रामायण’ के लिए यश नहीं लेंगे कोई फीस? एक्टर ने बनाया ये मास्टर प्लान

क्या रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म?

अजय देवगन की फिल्म आज यानी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. वहीं मुंबई के कई सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज भी हो चुकी है. 10 अप्रैल के रात 11 बजे के शोज भी बुक किए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि ये शिकायत 8 अप्रैल को दी गई थी जिपसर कोर्ट मे ये फैसला लिया है. हालांकि छुट्टी होने की वजह से नोटिस अब तक नहीं आया है. इसके साथ ही आज यानी 11 अप्रैल को भी ईद के मौके पर छुट्टी है तो फिल्म पर अब तक कोई रोक नहीं लगी है.

‘मैदान’ की इस फिल्म से टक्कर

बता दें कि मैदान में अजय देवगन के अलावा प्रियमणि और गजराज राव अहम भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में सैयद अब्दुल रहीम की स्टोरी दिखाई है जो 1952-1962 तक भारत के फुटबॉल कोच रहे हैं. बता दें कि इस फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से है जो आज यानी 11 अप्रैल को रिलीज हुई है. इस फिल्म के टीजर और ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो देखते हैं बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बाजी मारती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

1 hour ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

2 hours ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 hours ago