दुनिया

Canada के प्रधानमंत्री Justin Trudeau के झूठ का पर्दाफाश, भारत पर लगाया था ये आरोप, जानिए पूरा मामला

भारत और कनाडा के बीच पिछले करीब छह महीने से तनाव बढ़ा हुआ है. कनाडा लगातार भारत पर निराधार आरोप लगाकर विवादों को तूल देता रहा है. हालांकि उसके आरोपों पर भारत कड़ी प्रतिक्रिया देता रहा है. इसी बीच कनाडा के एक और झूठ का पर्दाफाश हो गया है और पीएम जस्टिन ट्रूडो बेनकाब हो गए हैं.

खुफिया रिपोर्ट में खुली पोल

कनाडा ने इसी साल फरवरी महीने में भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे. कनाडा ने कहा था कि साल 2019 और 2021 में उसके यहां हुए आम चुनाव में भारत ने दखल दी थी. अब चुनावों में दखल के लिए बनाई गई जांच कमेटी ने कहा है कि कनाडा के किसी भी चुनाव में भारत का कोई दखल नहीं रहा है. कनाडा की खुफिया एजेंसी CSIS ने अपनी रिपोर्ट को फॉरेन इंटरफेरेंस कमीशन के सामने पेश की, जिसमें कहा गया है कि भारत ने कनाडा में हुए बीते किसी भी चुनाव में दखल नहीं दी है.

कनाडा ने लगाया था आरोप

कनाडा सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस (CSIS) की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने चुनावों को प्रभावित करने या फिर उसमें हस्तक्षेप की कोई कोशिश नहीं की थी. इससे पहले कनाडा ने आरोप लगाया था कि भारत ने पाकिस्तान और कनाडा में हुए चुनावों में हस्तक्षेप किया था.

यह भी पढ़ें- चीन की मदद से जस्टिन ट्रूडो जीते दो चुनाव? कनाडा की खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

कनाडा के चुनाव में चीन की दखल

इस रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है, जिसने कनाडा की ओर से भारत पर लगाए गए आरोप गलत साबित होने के साथ ही उसकी साजिश की पोल भी खुली है. खुफिया एजेंसी की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने कनाडा के दो आम चुनावों में गुपचुप तरीके से हस्तक्षेप किया था. कनाडा की खुफिया एजेंसी CSIS का कहना है कि चीन के संदिग्ध दखल के ठोस सबूत भी मिले हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago