Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर आज (5 फरवरी) वोटिंग जारी है. मतदान शाम को 6 बजे तक होगा. इस दौरान दिल्ली के 1.56 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और करीब 600 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी. ऐसे में आइए जानते हैं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए किन-किन राजनेताओं ने मतदान किया है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में अपना वोट डाला.
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने निर्माण भवन में अपना वोट डाला.
आप नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उम्मीदवार मनीष सिसौदिया और उनकी पत्नी सीमा सिसौदिया ने मतदान किया.
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर ने स्थापित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपनी पत्नी लक्ष्मी पुरी के साथ आनंद निकेतन स्थित माउंट कार्मेल स्कूल में डाला वोट
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कामराज लेन स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया.
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी व कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार अतिशी ने राज निवास मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में मतदान किया.
गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने अपना वोट डाला
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान किया.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…
KGMU Nursing Students Protest: KGMU में दिव्यांशी यादव की मौत के बाद नर्सिंग छात्रों का…
Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…
सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…
सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…