देश

Viral Video: …तो एक गलत शॉट पर गुस्से में आ गए ADM साहब, खिलाड़ियों की कर दी पिटाई

बिहार के मधेपुरा जिले के ADM शिशिर कुमार मिश्रा पर बैडमिंटन खिलाड़ियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. घटना मधेपुरा के बी.पी. मंडल इंडोर स्टेडियम की है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

क्या है मामला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ADM शिशिर कुमार मिश्रा स्टेडियम में पहुंचे, जहां खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे. उन्होंने खिलाड़ियों से बैडमिंटन खेलने का दबाव बनाया. इसी दौरान एक खिलाड़ी का शॉट गलत हो गया. ADM को यह बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने गुस्से में उस खिलाड़ी को बैडमिंटन रैकेट से पीटना शुरू कर दिया.

खिलाड़ी खुद को बचाने के लिए कोर्ट से भागा, लेकिन ADM ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इस दौरान उस खिलाड़ी को बचाने आए दूसरे खिलाड़ियों को भी रैकेट से मारा गया. एक खिलाड़ी का सिर फटने और गले व हाथ में चोट लगने की बात सामने आई है. ADM पर रैकेट तोड़ने और खिलाड़ियों को धमकी देने के भी आरोप हैं.

ADM की सफाई

ADM शिशिर कुमार मिश्रा ने इन आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि मैच के दौरान खिलाड़ियों ने कोई टिप्पणी की थी. इसी पर हल्की दौड़-भाग हुई, जिसमें रैकेट टूट गया. उन्होंने मारपीट के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया.

मधेपुरा के जिलाधिकारी तरणजोत सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया है. उन्होंने कहा कि घटना की जांच हो रही है. दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी.


ये भी पढ़ें- दिल्ली शराब नीति घोटाला: केजरीवाल के खिलाफ ईडी दाखिल करेगी कोर्ट में दस्तावेज


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

8 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

22 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

35 minutes ago

क्या सुपारी देकर कराई गई थी फायरिंग? ग्वालियर पड़ाव थाना कांड का पूरा सच आया सामने

Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…

38 minutes ago

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

1 hour ago