देश

Viral Video: परीक्षा देने पहुंचे युवक का एडमिट कार्ड चील ले उड़ी, फिर जो हुआ…Video देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Viral Video: केरल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यह घटना कासरगोड जिले की है, जहां गुरुवार सुबह एक युवक परीक्षा देने गया था. परीक्षा का समय सुबह 7:30 बजे तय था. लेकिन परीक्षा शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही ऐसा कुछ हुआ जिसने सबको चौंका दिया.

दरअसल, युवक जैसे ही परीक्षा केंद्र पहुंचा, तभी एक चील अचानक उस पर झपटी और उसका एडमिट कार्ड छीन ले गई. चील ने कार्ड को अपने पंजों में दबाया और उड़ान भर ली. यह पूरा नज़ारा स्कूल परिसर में मौजूद सभी छात्रों और अधिकारियों ने देखा.

परीक्षा के पहले एडमिट कार्ड ले उड़ी चील

कुछ देर बाद चील स्कूल की ऊपरी मंजिल की खिड़की पर जा बैठी. उसके चोंच में एडमिट कार्ड फंसा हुआ था. युवक घबरा गया कि कहीं चील कार्ड लेकर उड़ न जाए. छात्र और अन्य लोगों ने चील को डराने की कोशिश की. किसी ने पत्थर फेंके, तो किसी ने शोर मचाया. सब चाहते थे कि किसी तरह एडमिट कार्ड वापस मिल जाए.

काफी देर तक चील वहीं बैठी रही. परीक्षा शुरू होने में अब बस कुछ मिनट बचे थे. तभी अचानक चील ने एडमिट कार्ड नीचे गिरा दिया. राहत की बात ये रही कि युवक को परीक्षा देने से रोका नहीं गया. अधिकारी पहले से ही मौके पर मौजूद थे. उन्होंने सुनिश्चित किया कि युवक परीक्षा में शामिल हो सके.

पूरी घटना का वीडियो हुआ वायरल

इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया. वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. देखते ही देखते यह वायरल हो गया. इंस्टाग्राम पर “viral_ka_tadka” नाम के अकाउंट से भी यह वीडियो शेयर किया गया है.

इस अजीबोगरीब घटना पर लोग खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कई लोगों ने इसे अब तक की सबसे फिल्मी एंट्री करार दिया है. हालांकि, अंत अच्छा रहा और युवक को परीक्षा देने का मौका मिल गया.

ये भी पढ़ें: IPL 2025 में अंपायरिंग पर उठे सवाल, रियान पराग का विवादित विकेट बना चर्चा का केंद्र

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?

IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…

3 minutes ago

त्योहारों से पहले बल्ले-बल्ले! दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जानें कितना बढ़कर आएगा डीए

Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…

6 minutes ago

आंध्र प्रदेश चुनाव हिंसा मामला: YSR कांग्रेस की याचिका पर 21 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…

8 minutes ago

‘पहाड़ों पर घूमने जाते हो या कूड़ा फैलाने..!’ मैकलोडगंज की सड़कों का VIDEO देख कैसे भड़के लोग?

हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…

11 minutes ago

146 साल पुरानी परंपरा! डोरंडा JAP-1 परिसर में महानवमी पर हुई शस्त्र और कन्या पूजन

रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…

13 minutes ago

जमीअत हिमायतुल इस्लाम का बड़ा संगठनात्मक फैसला: उत्तर प्रदेश कमेटी भंग, नए ज़िला अध्यक्षों की घोषणा जल्द

राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…

31 minutes ago