देश

Virat Kohli ने ठोका शतक…मुजफ्फरनगर-बहराइच में बंटी फ्री में बिरयानी, फाइनल के लिए होटल संचालकों ने किया ये वादा

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर व बहराइच से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर क्रिकेट प्रेमियों ने अपने प्लेयर्स के प्रति प्रेम प्रदर्शित करने के लिए मुफ्त में बिरयानी बांटी है. दरअसल वर्ल्‍डकप के सेमीफाइनल मुकाबले में जैसे ही भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने अपना रेकॉर्ड 50वां शतक बनाया,  जमकर पटाखे फूटने लगे.  यूपी के दो जिलों में फ्री में चिकन बिरयानी बांटी गई, जिसके लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े.

मुजफ्फरनगर और बहराइच में होटल संचालकों ने विराट कोहली के शतक बनाने पर 100 परसेंट डिस्‍काउंट पर बिरयानी खिलाने का वादा किया था और जब विराट कोहली ने अपना 50वां शतक लगाया और सेंचुरी बनाई तो होटल के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और फिर होटल संचालकों को फ्री में बिरयानी बांटनी पड़ी. बहराइच में तो सड़क के दोनों तरफ इतना लंबा जाम लग गया कि लोगों को आने-जाने में परेशानी होने लगी. इसको देखते हुए लोगों को पुलिस बुलानी पड़ी.

मुजफ्फरनगर में विराट कोहली के प्रशंसक होटल संचालक दानिश रिजवान ने वादा किया था कि अगर विराट शतक लगाते हैं तो सभी को 100 प्रतिशत छूट पर बिरयानी खिलाएंगे. इस पर जैसे ही विराट ने सौ रन बनाए, होटल के बाहर भीड़ लग गई और फिर संचालक को फ्री में बिरयानी बांटनी पड़ी. होटल संचालक ने बताया कि कोहली के रनों के हिसाब से ही बिरयानी पर छूट का ऑफर दिया गया था. शतक लगते ही 100 प्रतिशत छूट पर करीब 500 लोगों को फ्री बिरयानी खिलाई गई. उन्‍होंने फाइनल मैच में टंगड़ी कबाब का ऑफर दिये जाने की भी घोषणा की है.

ये भी पढ़ें- Varanasi: काशी में देव दिवाली पर इस बार होगा 600 करोड़ का कारोबार! भरेगी हर किसी की झोली, जलेंगे 11 लाख से ज्यादा दीये

500 लोगों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

मीनाक्षी चौक पर स्थित मकबूल होटल के संचालक दानिश ने मीडिया को बताया कि फ्री में बिरयानी खाने के लिए लोगों से रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की गई थी. इस पर कोहली के शतक लगाने से पहले लगभग 500 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इन सभी लोगों को फ्री में बिरयानी खिलाई गई. फाइनल के लिए दानिश रिजवान और राशिद ने बताया कि आगे भी यह ऑफर जारी रहेगा. दानिश ने बताया कि भारत अगर फाइनल का मुकाबला जीतता है तो लोगों को फ्री में टंगड़ी कबाब खिलाया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 minutes ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

11 minutes ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

19 minutes ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

24 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को जालंधर में भाजपा की नशा-विरोधी रैली को संबोधित करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…

31 minutes ago

खेती से हुनर तक: जयंत चौधरी का ‘स्किल-बेस्ड’ मॉडल कैसे संवारेगा यूपी के गन्ना किसानों की किस्मत?

उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…

38 minutes ago