वैंकूवर में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों का कैंप ( Image Source : India in Vancover/X )
India Canada Tension: दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियों पर लगाम नहीं लग पा रही. अब वहां ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के खालसा दीवान सोसाइटी गुरुद्वारे में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों के समक्ष खालिस्तानी समर्थकों ने बवाल कर डाला है. खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय अधिकारियों को पीले रंग के झंडे दिखाए और धमकी देते हुए कहा- “यहां से चले जाओ वरना हम भारतीय दूतावास को भी बंद करा देंगे.”
बता दें कि भारतीय वाणिज्य दूतावास 18 और 19 नवंबर को कनाडा के ग्रेटर टोरंटो इलाके में दोबारा कैंप लगाने वाले हैं. इसमें एक कैंप गुरुद्वारा में होगा और दूसरे कैंप को मंदिर में आयोजित किया जाएगा. इसी तरह वैंकूवर मेट्रो इलाके में 19 नवंबर को एक कैंप लगाया जाएगा. इसके अलावा भारतीय वाणिज्य दूतावास सस्कातून प्रांत के एक स्कूल में भी कैंप लगाएगा. वहां खालिस्तान समर्थकों के उत्पात के बारे में बात करते हुए भारतीय अधिकारी ने कनाडा में कहा, “कैंप के दौरान गुरूद्वारे में 10-20 प्रदर्शनकारी पहुंचे और भारतीयों को गाली देने लगे. हालांकि, कुछ देर बाद वहां पुलिस उन प्रदर्शनकारियों को दूर हटा ले गई. उन्होंने कहा, “फिर हमें कैंप लगाने में कोई परेशानी नहीं हुई, वहां पुलिस मौजूद रही.”
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस की ओर से कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियों को पहले भी अंजाम दिया गया है. हाल ही जब खालसा दीवान सोसाइटी गुरुद्वारे में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी भारतीय पेंशनधारकों को खास तरह प्रमाण पत्र जारी कर रहे थे, तो उसके विरोध में वहां खालिस्तान समर्थकों ने हंगामा कर दिया. बाद में स्थानीय पुलिस ने दूतावास के अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों से बचाते हुए सुरक्षित स्थान पर भेज दिया. बताया जा रहा है कि उस दौरान सिख फॉर जस्टिस ने धमकी दी कि भारतीय दूतावास कोई भी ऐसे कैंप न लगाए, वरना वे उसे बंद करा देंगे.
यह भी पढ़िए: ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को किया बर्खास्त! लंदन पुलिस को बताई थी फिलिस्तीन समर्थक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई…
कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी अश्विनी ने प्रेमी आनंद और साथियों…
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के कोनार्क नौसैनिक अड्डे…
Tiger Shroff Firing Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीनों शूटर…
India-New Zealand FTA: भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू हो गया है. जानिए न्यूजीलैंड के सेब…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन हुई थी. संघ…