देश

“जैसे चंद्रशेखर के दरवाजे पर राम जेठमलानी की दवा हुई, वैसे ही केजरीवाल की भी होगी”- बलिया के BJP सांसद ने केजरीवाल को दी धमकी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मौजूदा विधानसभा सत्र के दौरान पीएम मोदी और बीजेपी के खिलाफ बेहद आक्रामक रहे हैं. वे दिल्ली विधानसभा के सत्र के दौरान लगातार पीएम मोदी की योग्यता पर सवाल उठाते रहे हैं और उन्हें 12वीं पास तक बता चुके हैं. पीएम मोदी की डिग्री दिखाने से जुड़ी एक याचिका को गुजरात हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर 25 हजार रु का जुर्माना भी लगा दिया था. हांलाकि, अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए एक बार फिर पीएम मोदी की डिग्री को सार्वजनिक करने की मांग दोहराई है. वहीं दिल्ली विधानसभा में सीएम केजरीवाल के बयानों पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा के कई नेताओं ने केजरीवाल पर निशाना साधा, तो वहीं अब बलिया से बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी दिल्ली के सीएम पर तीखा हमला बोला है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा था, “कम पढ़ा-लिखा पीएम देश के लिए खतरा है.” उनके इस बयान पर धमकी देने के अंदाज में बलिया के सांसद ने कहा, “अरविंद केजरीवाल के बयान को लेकर आप इतनी गंभीरता से लेकर मुझसे पूछ रहे हैं तो मैं उनको एक ही दवा बता रहा हूं कि पहले उनको किसी मेंटल अस्पताल में दवा कराना है.”

…तब केजरीवाल का रोग ठीक हो जाएगा- बीजेपी विधायक

इसके आगे वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा, “एक बार बहुत पहले इसी तरह कि भाषा बोलते थे राम जेठमलानी. तब जो दवा उनकी हुई थी चंद्रशेखर जी (पूर्व पीएम) के दरवाजे पर, मुझे लगता है कि वही दवा उनकी बाकी रह गई है. वो होगी तो उनका रोग ठीक हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: क्या होशियारपुर में छिपा है खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह? डेरा के CCTV फुटेज में नजर आया साथी पपलप्रीत

वहीं जब वीरेंद्र सिंह मस्त से पूछा गया कि बीजेपी ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए थे, तो क्या नमाजियों पर फूल बरसाएगी? इस पर भाजपा सांसद ने कहा, “सरकार के तौर पर दोनों की सुविधाओं का विशेष ध्यान दिया गया है और इस दिशा में कार्य भी हो रहा है.” बात उन दिनों की है जब पूर्व पीएम चंद्रशेखर दिल्ली स्थित अपने आवास पर थे और राम जेठमलानी ने उनके दरवाजे के बाहर धरना देना शुरू कर दिया था. कहा जाता है कि इसके बाद कुछ लोगों ने जेठमलानी के साथ हाथापाई की थी, इस दौरान उनके कपड़े तक फट गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

2 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

44 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

47 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago