खेल

IPL 2023: टॉस के दौरान शिखर धवन बने ‘गजनी’! कब खत्म होगा ‘गब्बर’ का बुरा दौर?

PBKS captain, Shikhar Dhawan: भारतीय क्रिकेट में एक खिलाड़ी है जिसका हाल ही में दिल टूटा है, और अब उसके करियर पर भी खतरे की तलवार लटक रही है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं शिखर धवन हैं. पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे शिखर धवन के लिए ये सीजन बेहद खास है. इसलिए नहीं की वो कप्तानी कर रहे हैं. दरअसल, इस सीजन में गब्बर का फॉर्म में आना उनके करियर के लिए बेहद जरूरी है. बाएं हाथ का ये बल्लेबाज इस समय भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहा है और वनडे विश्व कप में उनका खेलना काफी मुश्किल लग रहा है.

खब खत्म होगा ‘गब्बर’ का बुरा दौर?

आईपीएल के 16वें सीजन के पहले मुकाबले में शिखर धवन का बल्ला चला तो लेकिन वो इम्पैक्ट नहीं दिखा जिसके लिए वो जाने जाते थे. धवन ने 29 गेंदों में 40 रन की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके आए. अगर धवन को टीम इंडिया में जगह बनानी है तो उन्हें अपनी परफॉर्मेंस पर काम करना होगा क्योंकि धवन स्लो इम्पैक्ट के नहीं बल्कि गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले बल्लेबाज हैं. बल्ले के साथ-साथ शिखर धवन के कंधे पर इस बार बड़ी जिम्मेदारी होगी. उन्हें पंजाब किंग्स ने अपना कप्तान नियुक्त किया है.

ये भी पढ़े: VIDEO: 4,4,6… मोहाली में सुनील नरेन की जमकर हुई पिटाई, इस बल्लेबाज ने ठोका ताबड़तोड़ अर्धशतक

टीम इंडिया में जगह मिलना मुश्किल

शुभमन गिल और केएल राहुल के बाद बतौर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को टीम इंडिया में मौका मिलना काफी मुश्किल है. यहां धवन को अपनी जगह बनाने के लिए शानदार प्रदर्शन करना होगा क्योंकि वनडे वर्ल्ड कप में अब ज्यादा समय बाकी नहीं है. टीम में वापसी करने के लिए आईपीएल धवन के लिए सबसे बड़ा मौका है. यहां अगर वो बल्ले से छाप छोड़ने में कामयाब रहते हैं तो वो नजरों में आ सकते हैं.

धवन से हुई बड़ी गलती

टॉस के बाद जब कमेंटेटर मुरली कार्तिक से बातचीत के दौरान पंजाब के कप्तान शिखर धवन अपने चौथे विदेशी खिलाड़ी का नाम भूल गए. धवन ने सैम करन, भानुका राजपक्षे और नाथन एलिस को अपनी विदेशी पसंद के रूप में नामित किया लेकिन अपने चौथे खिलाड़ी का नाम भूल गए. उन्होंंने नाम दोहराए लेकिन चौथे खिलाड़ी सिकंदर रज़ा का नाम याद नहीं कर सका. धवन ने कहा,  ‘मैं चौथा नाम भल रहा हूं’. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

23 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

29 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago