I.N.D.I.A गठबंधन (फाइल फोटो)
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को सत्ता में आने से रोकने के लिए विपक्ष चुनावी रणनीति बनाने में जुटा हुआ है. इसी कड़ी में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) में शामिल दलों की आज डिजिटल बैठक होने जा रही है. 13 जनवरी को होने वाली इस बैठक में गठबंधन को मजबूत करने, सीट बंटवारे पर रणनीति बनाने और इस गठजोड़ का संयोजक नियुक्त करने को लेकर चर्चा की जाएगी.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इस बैठक में सीट बंटवारे के साथ ही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ और कुछ अन्य विषयों को लेकर भी चर्चा की जाएगी. जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘‘इंडिया के घटक दलों के नेता 13 जनवरी 2024 को 1:30 बजे ‘जूम’ ऐप के माध्यम से बैठक करेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बैठक में वे विभिन्न मुद्दों जैसे सीट-बंटवारे को लेकर शुरू हुई बातचीत, 14 जनवरी को इम्फाल के निकट थौबल से शुरू होने जा रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में भागीदारी और अन्य महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा करेंगे. बदलेगा भारत,जीतेगा इंडिया.’’
वहीं सूत्रों का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी शनिवार सुबह होने वाली इस बैठक में शामिल नहीं होंगी, क्योंकि वह पहले से तय कार्यक्रमों में व्यस्त हैं. सूत्रों ने बताया कि बैठक में विपक्षी गठबंधन का संयोजक नियुक्त करने पर भी चर्चा होगी.
सूत्रों के मुताबिक, जनता दल (यूनाइटेड) बिहार के मुख्यमंत्री एवं अपने अध्यक्ष नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने की पैरोकारी कर रही है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस इसके पक्ष में नहीं है. ममता बनर्जी ने ‘इंडिया’ गठबंधन की पिछली बैठक में संयोजक और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम की पैरवी की थी. सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में सीट बंटवारे को लेकर भी निर्णायक बातचीत हो सकती है. सीट बंटवारे के संदर्भ में कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति अब तक कई सहयोगी दलों के साथ चर्चा कर चुकी है.
-भारत एक्सप्रेस
Indore News: इंदौर में महानवमी पर शर्मनाक वाकया; 500 रुपये के लिफाफे की चोरी के…
Motihari Sai Baba Temple Theft: मोतिहारी के मिस्कॉट मोहल्ले स्थित साई बाबा मंदिर में चोरों…
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि 31…
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के दो नए और…
Punjab News: अमृतसर रूरल पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर…