खेल

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले 2 मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ईशान किशन बाहर, इस खिलाड़ी की खुली किस्मत

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. जिसमें एक बार फिर से ईशान किशन टेस्ट टीम से बाहर हैं. वहीं उनकी जगह पर उत्तर प्रदेश से आने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. बीसीसीआई ने जो टीम का ऐलान किया है, उसमें तीन विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल किए गए हैं. जसप्रीत बुमराह को उपकप्तानी सौंपी गई है. शमी फिट नहीं होने के कारण टीम से बाहर हैं. जबकि तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी हो गई है.

प्रसिद्ध कृष्णा की हुई छुट्टी

ईशान किशन को टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है. वहीं मोहम्मद शमी के पूरी तरह से फिट नहीं होने के चलते उन्हें भी पहले दो मैच में जगह नहीं मिली है. वहीं साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है. वहीं आवेश खान को टीम में रखा गया है.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: विराट कोहली के आते ही इस खिलाड़ी की होगी प्लेइंग 11 से छुट्टी, गिल पर भी गिरगी गाज!

पहले दो टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आवेश खान, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान).

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पहला मैच 25-29 जनवरी के बीच हैदराबाद में खेला जाएगा. वहीं दूसरा मैच 2-6 फरवरी के बीच विशाखापत्तनम में होगा. तीसरा मुकाबला 15-19 फरवरी के बीच राजकोट में खेला जाएगा. चौथा मुकाबला 23-27 फरवरी के बीच रांची में खेला जाएगा. जबकि, पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच 7-11 मार्च के बीच धर्मशान में खेला जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

9 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

9 hours ago