देश

UP Nikay Chunav 2023: बरेली में मतदान कल, पोलिंग पार्टियों की रवानगी के साथ ही पुलिस समेत खूफिया विभाग एक्टिव

UP Nikay Chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव का पहला चरण पूरा हो चुका है. वहीं 11 मई को होने वाले द्वितीय चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार 9 मई को ही बंद हो गया था. मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों ने कल मंगलवार शाम तक जनसंपर्क अभियान में वोटरों को लुभाने के लिए अपनी तरफ से कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. बरेली में भी 11 मई को दूसरे चरण में चुनाव होने हैं. आज बुधवार को जहां पोलिंग पार्टियां क्षेत्र में रवाना हो गई हैं. वहीं जिले की पुलिस प्रशासन ने भी सारी तैयारियां कर ली हैं.

जिले में 33 जोन और 77 सेक्टर

निकाय चुनाव में निगरानी के लिए बरेली जिले को 33 जोन और 77 सेक्टर में बांटा गया है. 8,47,763 मतदाता नगर निगम के मेयर और पार्षद के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. नगर निगम के लिए एक मेयर और 80 पार्षद के लिए मतदाता ईवीएम मशीन का बटन दबाएंगे. जबकि नगर निकायों के 19 अध्यक्ष और 272 सदस्य पद के लिए खड़ें प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 4,84,413 मतदाता बैलेट पेपर के जरिए करेंगे. बरेली में होने वाले निकाय चुनाव के लिए जिले में 340 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

बरेली कॉलेज मैदान में अधिगृहीत वाहन

बरेली कॉलेज मैदान में पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए अधिगृहीत गाड़ियां मंगलवार को दोपहर से ही पहुंचना शुरू हो गई थीं. मिली जानकारी के अनुसार उड़नदस्ता और निगरानी टीम के लिए 46 हल्के वाहन, पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए 315 बस, 15 मिनी बस, सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेट के लिए 110 हल्के वाहन अधिगृहीत किए गए हैं. इतने वाहनों के बरेली कॉलेज पहुंचने के दौरान जाम कि दिक्कत भी बनी रही. इसका एक कारण यह भी था कि जिले के विकास भवन से श्यामगंज जाने वाली सड़क के एक ओर बेरीकेडिंग किया गया था. इस वजह से यातायात भी प्रभावित रहा.

इसे भी पढ़ें: Karnataka Election 2023 Live Updates: कर्नाटक चुनाव के लिए वोटिंग जारी, खिलेगा ‘कमल’ या ‘हाथ’ को मिलेगा जनता का साथ! या फिर JDS बचा पाएगी अपनी साख?

सुरक्षा का खास ख्याल

सुरक्षा के लिहाज से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और मतपत्र रवानगी स्थल पर दिए जाएंगे. पुलिस समेत खूफिया विभागों को भी चुनाव के मद्देनजर एक्टिव किया गया है. मतदान के बाद ईवीएम और मतपत्र सील कर कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच स्ट्रांग रूम में जमा करना होगा.

Rohit Rai

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ, फिल्म संस्कृति और साहित्य के संगम का साक्षी बना प्रयाग; प्रदर्शनी में छाई ‘कवन कसूर’

प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…

7 minutes ago

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…

39 minutes ago

यूपी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या…

50 minutes ago

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

2 hours ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

2 hours ago