देश

लोकसभा में पेश किया गया वक्फ संशोधन बिल-2024, कांग्रेस-टीएमसी-डीएमके ने खड़े किए ये सवाल

Waqf Amendment Bill 2024 : वक्फ संशोधन बिल-2024 को आज लोकसभा में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजीजू ने पेश किया है. बता दें कि वक्फ बोर्ड को मिली असीमित शक्तियों पर अंकुश लगाने और बेहतर प्रबंधन व पारदर्शिता के लिए सरकार ने इस बिल को लोकसभा में पेश किया गया है. तो दूसरी ओर इस पर कांग्रेस ने कई सवाल उठाए हैं और सरकार को घेरा है. इसी के साथ ही टीएमसी, समाजवादी पार्टी, डीएमके ने भी बिल को लेकर सरकार पर हमला बोला है.

बिल के पास होने पर कांग्रेस नेता के वेणुगोपाल ने कहा कि ये बिल संविधान के खिलाफ है. वक्फ काउंसिल को कहां से संपत्ति आती है, जो अल्लाह को मानते हैं. मैं सरकार से सवाल पूछना चाहता हूं कि क्या कोई सोच सकता है कि क्या अयोध्या में कोई नॉन हिंदू में शामिल हो सकता है.

बिल के पास होने पर कांग्रेस नेता के वेणुगोपाल ने कहा कि ये बिल संविधान के खिलाफ है. वक्फ काउंसिल को कहां से संपत्ति आती है, जो अल्लाह को मानते हैं. मैं सरकार से सवाल पूछना चाहता हूं कि क्या कोई सोच सकता है कि क्या अयोध्या में कोई नॉन हिंदू में शामिल हो सकता है. इसी के साथ ही केसी वेणुगोपाल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देवस्थान बोर्ड में क्या कोई नॉन हिंदू शामिल हो सकता है.

ये भी पढ़ें-जानें कौन हैं भारत की बिंदु रानी? सरकारी कॉलेज में की पढ़ाई अब नासा में कर रहीं ब्लैक होल का अध्ययन

ये बिल सीधा-सीधा धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला है. ये मूलभूत अधिकारों पर हमला है. हम भारत की संस्कृति और धर्म को मानते हैं. हम हिंदू हैं लेकिन उसी समय हम दूसरे धर्म को भी मानते हैं. यही बेसिक सिद्धांत है. ये बिल आप केवल महाराष्ट्र, हरियाणा चुनाव के लिए लाए हैं. इसी के साथ ही एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि पिछली बार देश की जनता ने आपको सबक सिखाया था. ये संघीय व्यवस्था पर हमला है. वक्फ संपत्ति पर अलग-अलग संस्थाओं के जरिए चलाया जाता है.

इस बिल का है गलत उद्देश्य

वक्फ संशोधन बिल-2024 के लोकसभा में पेश होने के बाद ही कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल ने इस बिल को गलत मोटिव वाला बताया और कहा कि आपका मूलभूत सिद्धांत समुदायों में तोड़फोड़ करना है. आप लोगों को परेशान करना चाहते हैं. हर बिल का मोटिव होता है लोगों की भलाई करना लेकिन अब ये बिल गलत मोटिव से लाया जा रहा है. आप देश की जनता के बीच अलगाव लाना चाहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

49 minutes ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

1 hour ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

1 hour ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

2 hours ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

2 hours ago