देश

नितिन गडकरी बोले- ‘मुझे प्रधानमंत्री बनने का ऑफर दिया गया था’, आखिर किस बड़े नेता ने की ऐसी पेशकश?

लोकसभा चुनाव 2024 के कई महीने बाद केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के एक नेता ने उन्हें पीएम पद का ऑफर दिया था. उनके इस बयान के बाद राजनीति गरमा गई है.

नितिन गडकरी ने महाराष्‍ट्र के नागपुर में पत्रकारिता पुरस्कार समारोह के दौरान कहा, ‘विपक्षी दल के एक वरिष्ठ नेता ने प्रधानमंत्री पद की पेशकश के साथ मुझसे संपर्क किया. मुझसे कहा गया कि अगर मैं प्रधानमंत्री बनना चाहता हूं तो वो मुझे सपोर्ट करेंगे.’

बकौल गडकरी, ‘मैंने तब उस बड़े नेता से पूछा था कि आपको मेरा समर्थन क्यों करना चाहिए और मुझे आपका समर्थन क्यों लेना चाहिए?’ उन्‍होंने आगे कहा- प्रधानमंत्री पद की पेशकश पर मैंने तुरंत मना कर दिया था और मैंने उस नेता से कहा था कि मैं विचारधारा में विश्वास करने वाला व्यक्ति हूं. मैं हमेशा सिद्धांतों पर जीता और काम करता हूं.

‘मैं हमेशा सिद्धांतों पर जीता और काम करता हूं’

गडकरी बोले- ‘मैंने साफ कह दिया था कि मेरा मकसद देश का प्रधानमंत्री बनना नहीं है. इसलिए कोई ऑफर लेने का सवाल ही नहीं था. मेरी परवरिश ऐसे हुई है कि मैं कुछ सिद्धांतों और दृढ़ विश्वास पर जीया हूं, जिन पर समझौता नहीं किया जा सकता है.’

नहीं बताया ऑफर देने वाले विपक्षी नेता का नाम

हालांकि, गडकरी ने ऐसे किसी नेता का नाम नहीं बताया, जिसने उन्‍हें प्रधानमंत्री बनने का ऑफर दिया था. बहरहाल, गडकरी के बयान के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने जरूर प्रतिक्रिया दी है. संजय राउत ने रविवार को इस पर कहा- “नितिन गडकरी भाजपा के सबसे सर्वमान्य नेता हैं और मुझे नहीं लगता कि किसी ने उनसे प्रधानमंत्री पद के लिए पैरवी करने को कहा होगा.”

राउत ने कहा, “मुझे लगता है कि अगर कोई मौजूदा सरकार में रहते हुए भी इस देश के मूल्यों, लोकतंत्र, न्यायपालिका और स्वतंत्रता से नहीं जुड़ता है, तो यह राष्ट्रीय अपराध है. नितिन गडकरी ने हमेशा इन सबके खिलाफ बोला है, आवाज उठाई है और अपने विचार व्यक्त किए हैं”.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

19 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

33 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

59 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

60 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

1 hour ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago