चुनाव

PM Modi in Shravasti: श्रावस्ती में भाजपा की जनसभा, PM मोदी को देखने के लिए उत्साहित युवाओं ने लगाई दौड़, पंडाल पूरा भर गया | VIDEO

PM Modi in Shrawasti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी कैंपेन के तहत आज श्रावस्ती पहुंचे. श्रावस्ती में प्रधानमंत्री के आगमन की आहट लगते ही आमजन भाजपा के रैली-स्थल की ओर बढ़ चले. दोपहर को जब लोगों ने आसमान में प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर आते देखा..तो उत्साहित युवाओं ने हेलीपेड की तरफ दौड़ लगा दी. विशाल जनसैलाब उमड़ा.

श्रावस्ती में हुई इस जनसभा का नजारा हेलिकॉप्टर से भी कैमरे में कैद किया गया. एरियल व्यू के वीडियो को भाजपा के सोशल मीडिया हैंडिल्स पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग किस तरह उत्साहित हो गए थे.

‘जनता-जनार्दन का आर्शीवाद मुझे मिला, उनकी रैलियों में तो लोगों को पैसे दिए जाते हैं’

मंच पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे मुखातिब होते हुए कहा, “भाइयो-बहनों…मैं एक वीडियो देख रहा था, जिसमें लोग भाग-भाग कर मंच पर चढ़ रहे थे, तो मैंने पूछा भाई, ये हुड़दंग क्यों चल रहा है?…तो उन्होंने बताया कि सपा कांग्रेस वाले रैली में लोगों को लाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट देते हैं, प्रति व्यक्ति पैसे देते हैं, लेकिन इन्होंने पैसा दिया नहीं, तो लोग भागकर मंच पर चढ़ गए. अब जिस पार्टी का ये हाल हो, वो आपका भला कैसे कर सकती है.”

‘INDI Allaince पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है, सपा और कांग्रेस फेल हो गए हैं’

आमजन को सबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आपका ये उत्साह साफ-साफ बता रहा है कि सपा और कांग्रेस का INDI गठबंधन पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है. पूरा देश एक ही बात कह रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार.” पीएम मोदी ने युवाओं से कहा कि आपके सपने भाजपा सरकार में पूरे होंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “INDI गठबंधन में तीन भयंकर बीमारियां हैं, जिससे देश को सावधान रहना जरूरी है. INDI गठबंधन वालों की सबसे बड़ी बीमारी है कि ये लोग घोर साम्प्रदायिक हैं, ये घोर जातिवादी हैं और ये घोर परिवारवादीहैं. ये तीनों बीमारियां देश के लिए कैंसर से भी ज्यादा विनाशक बन सकती हैं.”

यह भी पढ़िए: स्टार्टअप्स के लिए सही माहौल मुहैया कराने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

11 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

14 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

29 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

40 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

41 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

52 minutes ago