देश

Weather Alert: देशभर में बारिश का कहर, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा, मैदानी इलाकों में अलर्ट जारी

Weather Alert: भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. खासकर पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, और हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 25-26 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में भी बारिश की संभावना जताई गई है जिससे पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है.

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और यूपी में अलर्ट

इन राज्यों में 30 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश में भी अगले सात दिनों तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. 26 अगस्त को उत्तराखंड और राजस्थान में विशेष रूप से भारी बारिश का अनुमान है.

हिमालयी और मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले 7 दिनों तक और आसपास के मैदानी इलाकों में अगले 3 दिनों तक गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके बाद चार दिनों तक छिटपुट बारिश जारी रहने की संभावना है.

पूर्वी और मध्य भारत में भी बारिश का जोर

बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 25 से 30 अगस्त के बीच कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. गरज और बिजली गिरने की भी आशंका है, इसलिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

पश्चिम भारत में भी बारिश का सिलसिला

गुजरात, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 25 से 30 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान है. 28 अगस्त को कोंकण और गोवा में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में भी नहीं थमेगी बारिश

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में अगले 7 दिनों तक हल्की से भारी बारिश जारी रहेगी.

दक्षिण भारत में तेज हवाओं के साथ बारिश

केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 26 से 30 अगस्त तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है. तटीय इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें-असम के सीएम Himanta Biswa Sarma की फ्लाइट डायवर्ट, यात्रियों की थमीं सांसें

कुल मिलाकर देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

47 seconds ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

14 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

31 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

35 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

40 minutes ago