दुनिया

देश में बिजली-पानी के लिए हो रहे दंगे, बांग्लादेश में पैसे उड़ाने चला कंगाल पाकिस्तान

Pakistan Bangladesh Relations: भारत के दो पड़ोसी बांग्लादेश और पाकिस्तान हिंदुस्तान से दुश्मनी में इतने अंधे हो गए हैं कि कोई अपने कंगाली भूल जा रहा है तो किसी को अपने स्वाभिमान की भी कोई फिक्र नहीं है. ‘गरीबी में आटा गीला’ वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी. यही हाल इन दिनों पाकिस्तान का है. एक उसके सबसे बड़े शहर कराची में लोग 50-50 घंटे की बिजली कटौती से परेशान. इसके विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं. दूसरी तरफ यही कंगाल पाकिस्तान पड़ोसी देश बांग्लादेश में पैसे उड़ाने के वादे कर रहा है. जिस पाकिस्तान ने 1971 में बांग्लादेश में नरसंहार किया था, आज उसी से दोस्ती का हाथ बढ़ाया जा रहा है.

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच संबंधों (Pakistan Bangladesh Relations) में एक नया मोड़ आया है. दोनों देशों ने शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में संबंधों को मजबूत करने के लिए पाकिस्तान-बांग्लादेश नॉलेज कॉरिडोर (Pakistan Bangladesh MoU) की शुरुआत की है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है.

स्कॉलरशिप और ट्रेनिंग देगा पाकिस्तान (Pakistan Bangladesh Scholarships)

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के छात्रों को हायर एजुकेशन के लिए स्कॉलरशिप देने का वादा किया है. इसके अलावा, बांग्लादेश के प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ट्रेनिंग का भी इंतजाम किया जाएगा. यह समझौता दोनों देशों के बीच शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए किया गया है.

ये भी पढ़ें: भारतीय सैनिकों को गिरफ्तार कर लगवाए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे? जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच

1971 का मुद्दा भूला बांग्लादेश

इशाक डार की बांग्लादेश यात्रा से पहले एक बार फिर 1971 के युद्ध (Pakistan Bangladesh 1971 War) को लेकर माफी का मुद्दा उठा था. हालांकि, यह मुद्दा धरा का धरा रह गया. 1971 में पाकिस्तानी सेना के अत्याचार से हजारों बांग्लादेशी मारे गए थे. ढाका के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा कि यह मुद्दा अनसुलझा रह गया है, लेकिन दोनों देश संबंधों को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं. पहले बांग्लादेश इस मामले में मांफी की मांग कर रहा था.

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति खराब

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है. कराची में 50 घंटे की बिजली कटौती के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि बिजली न होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है. पाकिस्तान में बारिश से संबंधित 700 से ज्यादा मौतें हुई हैं. इस बीच अपने घर के हालात सुधारे की जगह पाकिस्तान, भारत के खिलाफ बांग्लादेश के साथ खिचड़ी पकाने में लगा है.

ये भी पढ़ें: बासमती ने कर दी पाकिस्तान की चांदी, अपनों ने मोड़ा भारत से मुंह

पाकिस्तान के वादों पर संदेह!

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बढ़ती इस करीबी (Pakistan Bangladesh Ties) को भारत सरकार गंभीरता से लेना चाहिए. हालांकि, पाकिस्तान की मौजूदा आर्थिक और सामाजिक हालत को देखते हुए, बांग्लादेश को शिक्षा या अन्य मामलों में मदद करने का उसका दावा एक मजाक जैसा लगता है. कराची में बिजली और पानी के लिए चल रहा संघर्ष दिखाता है कि पाकिस्तान खुद अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं है. ऐसे में, यह देखना दिलचस्प होगा कि वह बांग्लादेश को दिए गए अपने वादों को कैसे पूरा करता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

54 seconds ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

14 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

31 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

35 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

40 minutes ago