Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update: यूपी-बिहार से लेकर जम्मू-कश्मीर सहित 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; गुजरात के 18 जिलों में बाढ़ से मचा हाहाकार, बुलाई गई सेना

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया है.

rain

फोटो-सोशल मीडिया

Weather Update: देश के तमाम हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है. गुजरात के 18 जिलों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. अब तक 26 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है तो वहीं 17800 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. राहत कार्य के लिए सेना बुलाई गई है. तो दूसरी ओर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है और उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

गुजरात में भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ आ गई है. तो वहीं जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में बुधवार को लगातार चौथे दिन भी भारी बारिश जारी है. वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों में से 17,800 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

ये भी पढ़ें-मंत्रिपरिषद बैठक: PM मोदी ने दिया परफॉर्म, रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और इन्फॉर्म का नारा; 5 सितम्बर को इस वजह से मनाया जाएगा जश्न

पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया को जानकारी दी कि जान गंवाने वालों में वे सात लोग शामिल हैं जो रविवार को मोरबी जिले के हलवद तालुका के धवना गांव के पास एक पुल को पार करते समय एक ट्रैक्टर ट्रॉली के बह जाने के बाद लापता हो गए थे. इस पुल से होकर पानी बह रहा था. उनके शव बरामद कर लिए गए हैं. वडोदरा में बारिश थमने के बावजूद, शहर से होकर बहने वाली विश्वामित्री नदी के अपने तटों को तोड़कर आवासीय इलाकों में प्रवेश कर जाने से निचले इलाकों में जलजमाव हो गया और इमारतें, सड़कें और वाहन पानी में डूब गए.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात के साथ ही पश्चिम राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, केरल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर समेत 14 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजस्थान में भी कई स्थानों पर आंधी के साथ भारी बारिश दर्ज की गई. माउंट आबू में सबसे अधिक 88.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है. गंगानगर और सिरोही जिलों में भारी बारिश हुई है. मौसम विभाग ने राज्य में सितंबर के पहले हफ्ते में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. मालूम हो कि देश की राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बुधवार देर रात से ही बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. वहीं गुजरात में बाढ़ की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है. गुजरात के कई जिलों में सेना तैनात करने की नौबत आ गई है. 10 से अधिक ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest