लाइफस्टाइल

प्रपोज करने में लग रहा डर और शर्म तो ऐसे बनाएं बात, जुड़ जाएगा दिलों का कनेक्शन

Best Way To Propose: अगर प्यार करना मुश्किल है तो प्रपोज करना इससे ज्यादा मुश्किल काम होता है. बहुत से लोग रोमांटिक फिल्म देखकर ये सीखते हैं कि कोई कैसे अपने प्यार का इजहार करता है. लेकिन फिल्मों में इस्तमाल होने वाले कई कोशिश असल जिंदगी में नहीं आजमाई जाती हैं. प्यार का इजहार करना कहना तो आसान होता है लोकिन कई बार इजहार करने में गलतियां ही हमारा नुकसान करा देती है.

इसके लिए जरूरी होता है कि हम समय में सही तरीके से प्यार का इजहार करें जिससे हम प्यार करते हैं. कई बार 2 पार्टनर्स के बीच की समझ प्यार तक नहीं पहुंच पाती जिस वजह से कई बार ऐसे प्यार अधूरे ही रह जाते हैं. ऐसे अगर आप किसी को डेट कर रहे हैं और अब तक अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पा रहे हों तो आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने पार्टनर को कैसे प्रपोज कर सकते हैं.

गर्लफ्रेंड को कैसे करें प्रपोज?

कभी-कभी बात आगे बढ़ने के बाद आप कहीं भी सामने वाले शख्स को प्रपोज कर देते हैं. लेकिन आप जिससे प्यार करते हैं उन्हें ऐसे प्रपोजल लेना कुछ खास नहीं लगता ना ही उन्हें ये याद रहता है. इसके साथ ही वो आपकी भावनाओं को भी अच्छे से समझ नहीं पातें. इसलिए आप कोशिश करें कि जब आप किसी को प्रपोज करें तो इसके लिए आपको एक अच्छी जगह की तलाश करनी चाहिए जहां आप उन्हें अपने दिल की बात कह सकें इससे वो भी आपकी दिल की बात अच्छी तरह से सुनेंगे.

समय दें

कुछ लोग प्यार में इतना खो जाते हैं कि वो जब प्रपोज करते हैं तो उन्हें उसी समय अपने प्रपोजल का जवाब चाहिए होता है. ऐसे में कई बार आपके सामने वाला पूरी तरह से तैयार नहीं होता, इसलिए आप उन्हें समय दें जिससे की वो आपके साथ गुजारे हुए पल को याद कर सकें, आपकी खूबियां तलाशें और आपका प्यार तलाश कर आपको जवाब दें. इससे उन्हें भी आपको समझने का मौका मिलेगा. अगर आप प्रपोज करने के बाद उन्हें उसी समय जवाब देने के लिए जबरदस्ती करते हैं तो ऐसे में आपकी बात भी बिगड़ सकती है.

ये भी पढ़ें:सर्दी में इस फल को खाना है बेहद फायदेमंद, बचे रहेंगे जानलेवा ठंड से, BP समेत इन चीजों से मिलेगा छुटकारा

घुटनो के बल बैठकर कहें दिल की बात

अगर आप सच में चाहते हैं कि लड़की एक बार में ही आपको I Love You बोल दे, तो उनके सामने घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करने की कोशिश करें. भले ही यह अपने दिल की बात कहने के लिए सबसे पुराने तरीकों में से एक हो सकता है, लेकिन यह जरूर काम करेगा. महिलाएं उन लड़कों को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं, जो एलिगेंस के साथ उन्हें स्पेशल फील कराते हैं.

फिल्म सीन की तरह करें प्रपोज

अगर आप और आपकी क्रश दोनों को फिल्में पसंद हैं तो आप उन्हें एक फिल्म सीन की तरह प्रपोज कर सकते हैं. इसके लिए आप उनके लिए एक गाना गा कर, गिटार बजा कर एक फिल्मी तरीके से अपना प्रेम उन्हें प्रपोज कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

23 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

24 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

39 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago