देश

Weather News: यूपी-बिहार में हीटवेव का कहर…! IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश के लिए अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Weather News Today: देश भर में मौसम लगातार करटवटें ले रहा है. जहां एक ओर उत्तरी राज्यों में दिन पर दिन पारा हाई होता जा रहा है और लोग हीटवेव का प्रकोप झेलने के लिए मजबूर हैं तो वहीं देश के तमाम राज्य ऐसे भी हैं जहां बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं.

इन शहरों में रहेगी उमस

भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तरी प्रदेश,गंगायी पश्चिम बंगाल और आंतरिक कर्नाटक में हीटवेव चलने की संभावना जताई है तो वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ने की वजह से रातें गर्म रहने के भी संकेत दिए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आज पटना में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बिहार के कई शहरों में लू का प्रकोप लगातार जारी है. बिहार, हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा, त्रिपुरा, पश्चिम मेघालय, तमिलनाडु, कोंकण एवं गोवा, कराइकल, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश,केरल और तटीय कर्नाटक में गर्म और ऊमस भरा मौसम रहने की संभावना जताई है.

ये भी पढ़ें-Basti News: मुंह बोले भाई ने धोखे से पिलाई शराब, रेप करने की कोशिश, अर्धनग्न हालत में मिली युवती

13 राज्यों का तापमान 40 डिग्री के पार

बढ़ती गर्मी के साथ ही तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 13 राज्यों में तापमान लगातार बढ़कर 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. आज यानी 23 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा. चित्रकूट, बांदा, प्रयागराज, कौशाम्बी, सोनभद्र, प्रतापगढ़, मिर्जापुर और चंदौली में हीटवेव का कहर जारी रहेगा तो वहीं जौनपुर,वाराणसी, गाजीपुर जैसे पूर्वी जिलों में भी लू चलने से लोग परेशान रहेंगे.

यहां चलेगी तेज हवाएं

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के चलने की संभावना है. दिल्ली में रात में बादल छाए रह सकते हैं लेकिन दिन के समय अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. तो वहीं छत्तीसगढ़, विदर्भ, मेघालय, असम के लिए मौसम विभाग ने तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, तेलंगाना, त्रिपुरा सहित उत्तरी कर्नाटक में बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

यहां हो सकती है बारिश

आईएमडी की जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि राजस्थान में मौसम बदला रहेगा. यहां के तमाम जिलों में बारिश होने के कारण मौसम बदल गया है. मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

यहां है बर्फबारी की संभावना

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 से 26 अप्रैल के बीच मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के साथ ही उत्तरी कोंकण और गोवा में हल्की बारिश हो सकती है. 23 से 24 अप्रैल के बीच केरल और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट बारिश के आसार हैं. तो वहीं 22 से 26 अप्रैल के बीच लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही बर्फबारी के भी आसार हैं. तो वहीं उत्तरी हरियाणा और उत्तरी पंजाब में गरज चमक के साथ तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) चल सकती हैं और छिटपुट बारिश हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Explained: ट्रंप के लिए बड़ी मुसीबत! कांग्रेस गंवाने के बाद क्या ईरान युद्ध पर यू-टर्न लेने को मजबूर होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…

10 minutes ago

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

32 minutes ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

33 minutes ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

48 minutes ago

क्लास बनी डिस्कोथेक! जब बच्चों के सामने टीचर ने शुरू किया धमाकेदार डांस, फिर जो हुआ…; देखें VIDEO

Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…

49 minutes ago

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

55 minutes ago