देश

Delhi BJP Executive Meeting: दिल्ली का भाजपा के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान, जनसंघ काल से किया सहयोग, बोले- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Delhi BJP Executive Meeting: दिल्ली बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा दिन है. इस मौके पर बैठक में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित किया. अपने संबोधन में अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली का भाजपा के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है. जनसंघ काल से दिल्ली ने देश भर में भाजपा के प्रचार प्रसार में सहयोग दिया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली लालकृष्ण अडवानी के प्रारम्भिक कार्य भूति रही तो, केदारनाथ साहनी, मदन लाल खुराना एवं प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा ने दिल्ली के साथ पूरे उत्तर भारत में पार्टी विस्तार का काम किया.

अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली ने देश को अरूण जेटली जी जैसा ओजवान नेता दिया, तो दिल्ली से ही सहिब सिंह वर्मा, हंसराज गुप्ता, मांगे राम गर्ग, कालका दास जैसे नेता दिये, जिन्होने पार्टी को नये सामाजिक वर्गों से जोड़ा. दिल्ली में ना कार्यकतार्ओं की कमी है ना नेतृत्व का आभाव, बस दिल्ली के कार्यकतार्ओं को एक नया संकल्प लेना है और 2025 विधानसभा चुनाव में दिल्ली एवं देश से भ्रष्ट एवं आराजक अरविंद केजरीवाल सरकार का अंत करना है.

केजरीवाल सरकार पर टिप्पणी करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव मे मैंने स्वंय दिल्ली मे कई क्षेत्रों मे प्रचार किया था और देखा कि लोगों पर अब केजरीवाल सरकार का जादू कम हुआ है. यह चुनाव नतीजों में भी यह दिखा, जहां आम आदमी पार्टी को बहुत नगण्य बहुमत मिला है. हमारा नया संकल्प और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा दिल्ली में कराए जा रहे विकास कार्य को जनता के बीच ले जाना है. पहले 2024 फिर 2025 में जीत हमारी होगी.

अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य को बताते हुए कहा कि दिल्ली में यूं तो मोदी सरकार ने 8 साल में सड़क इन्फ्रास्ट्रक्च र से लेकर प्रदूषण से लड़ने तक के लिए 1 लाख करोड़ से अधिक के विकास प्रोजेक्ट दिये हैं. पर आज केन्द्र सरकार के मार्ग दर्शन में डी.डी.ए. एवं उपराज्यपाल के माध्यम से जो यमुना रिवर फ्रंट विकास करवाया जा रहा है, उसको जनता के सामने रखिये. नजफगढ़ ड्रेन पर भी उपराज्यपाल जो काम कर रहे हैं, उससे वह अब टूरिस्ट आकर्षण स्थल बन रहा है.

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को बताएं कि केजरीवाल सरकार ने 8 वर्ष तक यमुना को और मैला किया. अब मोदी सरकार दिल्ली में यमुना फ्रंट विकसित करवा रही है.

ये भी पढ़ें: CM Yogi: हमारा ‘सनातन धर्म’ भारत का ‘राष्ट्रीय धर्म’ है, ‘राम मंदिर’ है ‘राष्ट्रीय मंदिर’, बोले- सीएम योगी आदित्यनाथ

अंत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि वायु प्रदूषण से लड़ते हुऐ केन्द्र सरकार ने दिल्ली को एफएएमई योजना के अंतर्गत 150 इलेक्ट्रिक बसें दी हैं. कोविडकाल से सरकार दिल्ली के 60 लाख से अधिक गरीबों के लिये प्रवासियों के लिए फ्री राशन दे रही है. पर खेद है की दिल्ली सरकार इस फ्री राशन तक को गरीबों को नही दे रही. आइये हम आज दिल्ली और देश से अरविंद केजरीवाल को उखाड़ फेंकने का नया संकल्प लें.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

12 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

31 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

34 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

51 minutes ago