देश

Mamta Banerjee: खुद दीदी फजीहत, मोदी सरकार को नसीहत! पश्चिम बंगाल में CM ममता बनर्जी के खिलाफ लामबंद सरकारी कर्मचारी

Mamta Banerjee: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ लामबंद हैं. गैर-बीजेपी शासित राज्यों और खासकर पश्चिम बंगाल से भेदभाव का आरोप लगा रही हैं. लेकिन, दीदी (Mamata Banrjee) के राज्य में उनके कर्मचारी भी उनसे काफी नाराज हैं और अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं. एक तरफ जहां 30 मार्च को ममता बनर्जी केंद्र सरकार की योजनाओं का भुगतान नहीं करने पर मोदी सरकार के खिलाफ नई दिल्ली में धरना प्रदर्शन करेंगी, वहीं दूसरी तरफ इसी तारीख को पश्चिम बंगाल के कर्मचारी महंगाई भत्ता (DA) बकाया के मुद्दे पर विरोध करेंगे. विरोध जताने के लिए कर्मचारियों ने 30 मार्च को अवकाश पर जाने का फैसला किया है.

पश्चिम बंगाल में कर्मचारियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त मंच के एक प्रवक्ता ने कहा कि सामूहिक अवकाश पर जाने के अलावा, वे उसी दिन कोलकाता में एक विशाल विरोध मार्च का आयोजन भी करेंगे. प्रवक्ता ने कहा, “इससे पहले 26 मार्च से हम इस संबंध में एक सामूहिक ईमेल अभियान शुरू करेंगे. इस बाबत 27 मार्च को मुख्यमंत्री को ईमेल किया जाएगा. आखिर में 10 और 11 अप्रैल को हम नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे.

गौरतलब है कि राज्य सरकार के कर्मचारी पहले से ही डीए मुद्दे पर ममता सरकार के खिलाफ डिजिटल असहयोग आंदोलन का प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे पहले, उन्होंने इस मुद्दे पर एक दिन की हड़ताल और दो दिन की पेन-डाउन हड़ताल की. संयुक्त मंच के प्रवक्ता ने कहा, “इस मामले में भारत के सर्वोच्च न्यायालय में हमारी कानूनी लड़ाई जारी रहेगी. लेकिन साथ ही सड़कों पर हमारा आंदोलन कंधे से कंधा मिलाकर जारी रहेगा और इस बार हम आंदोलन को राष्ट्रीय राजधानी तक ले जाएंगे.”

ये भी पढ़ें: Earthquake: इतने भूकंप क्यों आ रहे हैं? दिल्ली-NCR पर तुर्की जैसी तबाही का खतरा, जानिए क्या है वजहें

हालांकि, इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में कर्मचारियों के डीए वाले मुद्दे पर महत्वपूर्ण सुनवाई हुई थी. लेकिन, शीर्ष अदालत ने यह सुनवाई 11 अप्रैल तक के लिए टाल दी. यह पांचवीं बार है जब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई टाली है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

2 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

11 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

12 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

18 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

25 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

26 minutes ago