देश

महिला ने राज्यपाल पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, गवर्नर ने कही चौंका देने वाली बात

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के गवर्नर डॉ. सीवी आनंद बोस पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. तो वहीं आरोप लगने के एक दिन बाद बोस ने चौंका देने वाला बयान दिया है. शुक्रवार को राजभवन ने राज्यपाल का एक रिकॉर्ड बयान जारी किया, जिसमें तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राज्यपाल ने कहा कि कोई भी टीएमसी के भ्रष्टाचार और हिंसा पर लगाम लगाने के मेरे प्रयासों को रोक नहीं सकता है. इसी के साथ ही उन्होने ये भी कहा है कि मुझे उम्मीद है कि भविष्य में मेरे ऊपर और भी केस लग सकते हैं. मालूम हो कि जिस महिला ने राज्यपाल पर आरोप लगाया है वह एक संविदाकर्मी है, जो राजभवन में काम करती है.

ये भी पढ़ें-Kaiserganj: भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के जुलूस में जमकर हुई फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा इलाका

शुक्रवार को राजभवन से राज्यपाल का एक रिकॉर्ड बयान जारी किया गया जिसमें उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि कोई भी टीएमसी के भ्रष्टाचार और हिंसा पर लगाम लगाने के मेरे प्रयासों को रोक नहीं सकता है. इस रिकॉर्ड बयान में वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मेरे प्रयास दृढ़ हैं. मैं कुछ राजनीतिक ताकतों द्वारा लगाए गए आरोपों का स्वागत करता हूं. मैं जानता हूं कि अभी और भी बहुत कुछ होने वाला है. इसी के साथ गवर्नर ने आगे कहा है कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि कोई मुझे इन बेतुके आरोपों से नहीं रोक सकता है. मुझे ऐसा लग रहा है कि मुझे एक दिन 1943 की बंगाल फेमिन के साथ-साथ 1946 में कलकत्ता में हुई हत्याओं के लिए भी दोषी ठहराया जाएगा.

जानें क्या है मामला?

गौरतलब है कि गुरुवार को एक महिला ने हेयर स्ट्रीट थाने में लिखित शिकायत दी है और राज्यपाल पर दो बार छेड़खानी का आरोप लगाया है. महिला ने दावा किया है कि उसके साथ पहली बार 24 अप्रैल को और फिर गुरुवार शाम को छेड़खानी हुई. महिला ने शिकायत में ये भी आरोप लगते हुए कहा है कि राज्यपाल ने उसे बायोडाटा के साथ राजभवन स्थित अपने चेंबर में आने को कहा था, जहां उसके साथ छेड़खानी की गई. महिला ने ये भी कहा कि अपने साथ हुई घटना की शिकायत उसने पहले राजभवन में स्थित आउटपोस्ट में तैनात पुलिसकर्मियों से की तो उसे थाने जाने के लिए कहा गया. महिला के बारे में हलांकि बहुत जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन ये पता चला है कि महिला 2019 से राजभवन में अस्थायी रूप से नौकरी कर रही है और राजभवन परिसर के ही हॉस्टल में रहती है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने बताया कि महिला ने अपना परिचय गोपनीय रखा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

55 minutes ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

1 hour ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

10 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

11 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

11 hours ago