यूटिलिटी

नीट की परीक्षा देने वाले एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले जरूर जान लें ये नियम, इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

NEET UG 2024 Guidelines: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक नीट यूजी का एग्जाम, रविवार 5 मई को होने वाला है. इसके लिए देश भर के परीक्षा केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है. इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी नीट यूजी ने परीक्षा केंद्रों के लिए खास दिशा निर्देश जारी किया है. बता दें कि इस साल तरकीबन 25 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है. ऐसे में परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले छात्रों को जरूरी गाइडलाइन को ध्यान में रख लेना अच्छा रहेगा. आइए जानते हैं एनटीए ने परीक्षा केंद्र के लिए छात्रों को क्या निर्देश दिए हैं.

परीक्षा केंद्रों के लिए एनटीए की गाइडलाइन

  • परीक्षार्थी को नीट यूजी एडमिट कार्ड पर दर्ज रिपोर्टिंग/ एंट्री टाइम पर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा.
  • परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के बाद किसी भी स्टूडेंट को सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.
  • एग्जाम समाप्त होने से पहले किसी भी परीक्षार्थी को सेंटर से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा.
  • परीक्षार्थियों को पेपर खत्म होने पर एग्जामिनर को जानकारी देनी होगी. एग्जामिनर से अनुमति लेने के बाद ही सेंटर से बाहर नकलें.
  • अभ्यर्थियों को एग्जाम से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उस पर लिखे दिशा-नर्देशों का पालन करना होगा.
  • नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसे अच्छी तरह से जांच कर लें. एडमिट कार्ड में तीन पेज होंगे. जिसमें सेल्फ डिक्लेयरेशन फॉर्म, फोटो, और जरूरी निर्देश शामिल होंगे. इन सभी पेज को डाउनलोड करने के बाद पेज नंबर 2 पड़ लगी फोटो की एक कॉपी को भी साथ लेकर एग्जाम सेंटर जाना होगा.
  • परीक्षार्थियों को एग्जाम डेट से पहले परीक्षा केंद्र के लोकेशन की जांच कर लेनी होगी. जिससे एग्जाम सेंटर और ट्रैफिक का अंदाजा लग जाएगा.
  • परीक्षार्थी अगर किसी धार्मिक कारणों से खास कपड़े पहनना चाहते हैं तो उन्हें इसकी जानकारी भी सेंटर को पहले देना होगा.
  • परीक्षा केंद्र किसी भी परीक्षार्थी को बिना वैलिड आईडी कार्ड के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

परीक्षाकेंद्र पर ले जा सकते हैं ये चीजें

  1. ट्रांसपेरेंट पान की बोतल
  2. अटेंडेंस शीट पर लगाने के लिए एक फोटो (जैसा एप्लिकेशन फॉर्म में लगाया गया हो)
  3. एडमिट कार्ड की एक कॉपी (सेल्फ डिक्लेयरेशन फॉर्म के साथ)
  4. पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट और स्क्राइब से जुड़े कागजात (यदि जरूरी है)

अन्य जरूरी जानकारी

परीक्षार्थी अपने साथ वैलिड आईडी कार्ड लेकर जाएं. आधार कार्ड, ई-आधार, राशन कार्ड या आधार एनरोलमेंट नंबर (फोटे के साथ) को साथ में ले जाना जरूरी होगा. इसके अलावा सरकार द्वारा जारी वैलिट पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, 10+2 बोर्ड का एडमिट कार्ड या रजिस्ट्रेशन कार्ड या स्कूल आईडी कार्ड (फोटो लगा) को पहचान पत्र के तौर पर ले जा सकते हैं. ध्यान रहे कि इनके अलावा दूसरे आईडी कार्ड या पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर मान्य नहीं होंगे.

PWD परीक्षार्थियों को सर्टिफिकेट लेकर जाना अनिवार्य है.

परीक्षा के पहले घंटे और आखिरी घंटे में किसी प्रकार का ब्रेक नहीं दिया जाएगा.

परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकते हैं.

एक्जाम खत्म होने पर अपनी ओएमआर शीट जमा करके ही बाहर निकलें.

OMR शीट पर परीक्षार्थी और एग्जामिनर दोनों का साफ-साथ सिग्नेचर होना जरूरी है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

रियलिटी शो या TRP का खेल? क्या युवाओं को बेचा जा रहा है लोकप्रियता का नशा

Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…

16 minutes ago

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

47 minutes ago

लैब में बन गया असली सोना…पीली धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

49 minutes ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

1 hour ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

1 hour ago

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

2 hours ago