Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पश्चिम बंगाल: तीन साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

West Bengal: पश्चिम बंगाल में पूर्वी बर्धमान जिले के काटोया में एक वरिष्ठ नागरिक को तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 

arrest
Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

West Bengal Rape Case: पश्चिम बंगाल में पूर्वी बर्धमान जिले के काटोया में एक वरिष्ठ नागरिक को तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया था. रविवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जाएगा. पब्लिक प्रॉसिक्यूटर आगे की पूछताछ के लिए उसकी पुलिस हिरासत की मांग करेंगे. आरोपी को पॉक्सो एक्ट 2012 की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है.

पीड़िता की मां ने क्या बताया

पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपी ने मेरी तीन साल की बेटी को बिस्कुट खिलाने के लिए अपने घर बुलाया. उसने इसका फायदा उठाकर मेरी बेटी का यौन शोषण किया. वह बहुत रोती हुई घर वापस आई और उसने मुझे बताया कि उसके साथ क्या हुआ है.

महिला ने घटना की जानकारी अपने पड़ोसियों को दी तो वे भड़क गए. उनमें से कुछ लोग आरोपी के घर पहुंचे और उसे उसके घर में बंद कर दिया. इसके बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी.

पीड़िता की हालत स्थिर

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता को भी जांच के लिए काटोया सब डिवीजन अस्पताल भेजा गया. पीड़िता अभी भी अस्पताल में निगरानी में है. हालांकि, उसकी हालत स्थिर है.

यह घटना अगस्त में कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ अस्पताल परिसर में हुए जघन्य बलात्कार और हत्या के विरोध में राज्य में जूनियर डॉक्टरों के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच हुई है.

बता दें कि हाल ही में पश्चिम बंगाल बलात्कार और हत्या की दो अन्य घटनाओं से हिल गया था. पहली दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई और दूसरी नादिया जिले के कृष्णा नगर में हुई थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital