देश

West Bengal: TMC नेता को गिरफ्तार करने पहुंची ED की टीम पर जानलेवा हमला, स्थानीय लोगों ने की पत्थरबाजी

West Bengal: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिल में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की एक टीम पर हमला हुआ है. ईडी की टीम कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में कई लोकेशन पर छापेमारी करने गई थी. टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर पर ईडी की टीम रेड मारने के लिए पहुंची थी. तभी उन पर हमला किया गया है. स्थानीय लोगों और टीएमसी कार्यकर्ताओं ने ईडी और सीआईएसएफ हमला कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक भीड़ ने ईडी अधिकारियों और सीआईएसएफ के वाहनों को भी निशाना बनाया है. 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने अधिकारियोंऔर सीआईएसएफ के जवानों को घेर लिया. बता दें कि सीआईएसएफ ईडी अधिकारियों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए उनके साथ भी थी. भीड़ ने सरकारी अधिकारियों के वाहनों में भी तोड़फोड़ की है. अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है, हालांकि इस हमले को लेकर बीजेपी ने नाराजगी जताई है.

यह भी पढ़ें- बचाव के बाद मां की गोद में झपकी लेते हाथी का बच्चा , 2024 का ये Viral Video नहीं देखा तो क्या देखा

इस मामले में इंडिया टुडे की रिपोर्ट बताती है कि ईडी की टीम पर हुए हमले को लेकर बीजेपी के पश्चिम बंगाल यूनिट के प्रमुख सुकंता मजूमदार ने कहा कि ये घटना दिखाती है कि रोहिंग्या राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर क्या कर सकते हैं. उन्होंने कहा है कि इन सभी के खिलाफ शिकायत और भ्रष्टाचार का आरोप है. स्वाभाविक है कि प्रवर्तन निदेशालय कार्रवाई करेगा. यह हमला दिखाता है कि रोहिंग्या राज्य में कानून-व्यवस्था के साथ क्या कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-आदित्य ठाकरे का बड़ा दावा- शिंदे सरकार पर लगाया महालक्ष्मी रेस कोर्स की जमीन हड़पने का आरोप

ईडी के अधिकारियों ने बोनगांव के पूर्व चेयरमैन शंकर आद्या के ससुर और टीएमसी नेता बिजॉय कुमार घोष के घर पर छापेमारी शुरू कर दी है. ईडी की टीम ने शंकर आद्या के कर्मचारी अंजन मालाकार और बिश्वजीत घोष के यहां पर भी छापेमारी की है. शंकर आद्या के भाई की आईसक्रीम फैक्ट्री पर भी छापेमारी की गई है. ईडी ने प्रमोटर गोपाल बनिक के सिथी मोड़ स्थित घर पर भी छापेमारी शुरू कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

1 hour ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

2 hours ago