देश

Bihar: मधेपुरा में दर्दनाक हादसा, DM की कार ने 4 लोगों को रौंदा, 3 की मौत, ग्रामीणों ने की तोड़फोड़

Bihar: बिहार में डीएम की गाड़ी से एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक की हालात गंभीर बनी हुई है. ग्रामीणों ने बताया है कि हादसे के बाद मौहाल काफी तनावपूर्ण हो गया था. गांव के लोग काफी गुस्से में आ गए थे. स्थिति को काबू में करने के लिए भारी पुलिस फोर्स को तैनात करना पड़ा. हादसे के समय तीनों लाश सड़क पर बिखरी हुई पड़ी थीं. ग्रामीणों में काफी गुस्सा था. फिलहाल मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है और स्थिति को काबू में किया गया है.

घटना के प्रदेश के मधेपुरा में हुई. जब डीएम की कार पटना से मधेपुरा जा रही थी. जानकारी के मुताबिक, हादसा मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र के एनएच-57 पर हुई. जब डीएम की गाड़ी ने चार लोगों को कुचल दिया.

कार अंदर डीएम नहीं थे मौजूद

जब डीएम की कार से यह हादसा हुआ तो डीएम खुद कार में मौजूद नहीं थे. इसकी पुष्टि खुद डीपीआरो ने की है. जैसे ही घटना के बारे में गांव वालों को पता चला तो उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी, जमकर हंगामा किया. इसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया और स्थिति को काबू में किया गया .मधेपुरा डीपीआरओ कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी. इसके चलते यह हादसा हुआ है. हालांकि यह हादसा अभी जांच का विषय है. जिस समय यह हादसा हुआ डीएम गाड़ी में मौजूद नहीं थे.

हालांकि इस पूरे मामले चश्मदीदों का कुछ अलग ही कहना है कि घटना के समय गाड़ी में डीएम, चालाक, एक सुरक्षाकर्मी और एक लड़की बैठी हुई थी. हादसे के कुछ समय बाद ही एक बाइक वहां आई और उन्हें लेकर चली गई. घटना सुबह 8.30 बजे करीब हुई थी.

पूरी सच्चाई क्या है ?

Rahul Singh

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 minutes ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

9 minutes ago

FSSAI का बड़ा फैसला, 6 महीने तक के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज पर लगेगी रोक

FSSAI ने 6 महीने तक के शिशुओं के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज मिलाने…

15 minutes ago

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

47 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

1 hour ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago