West Bengal Panchayat Polls
West Bengal Panchayat Polls:पश्चिम बंगाल में आज यानी 8 जुलाई को पंचायत चुनाव है. मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है. बताया गया कि सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. वहीं, इसको लेकर पूरे राज्य की सुरक्षा को सख्त कर दिया गया है. बंगाल में इस चुनाव को लेकर नामांकन से अब तक कई बार हिंसा हो चुकी है. इसको देखते हुए 1.30 लाख से अधिक जवानों को तैनात किया गया है. हिंसा के कारण भी बंगाल का पंचायत चुनाव देश भर में चर्चा का विषय रहा. पंचायत चुनाव को लेकर हुई हिंसा में अभी तक 18 लोगों की जान जा चुकी है. खबर है कि देर रात हिंसा हुई, जिसमें 4 लोगों की मौत हुई है. वहीं, आज कुछ मतदान केंद्रों पर तोड़फोड़ की भी घटना हुई है.
मतदान के दौरान किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था का उल्लंघन न हो इसके लिए राज्य की पुलिस के अलावा केंद्रीय बलों की 480 से अधिक कंपनियों की भी तैनाती की गई है. इस चुनाव को लेकर अन्य दलों की निगाहें भी इसपर हैं क्योंकि इसे आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के नजरिए से भी देखा जा रहा है.
पश्चिम बंगाल में आज पंचायत चुनाव है. इसको लेकर राज्य में पूरी सख्ती देखी जा रही है. मतदाता को कोई परेशानी न हो और मतदान शांतिपूर्ण हो, इसके लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. राज्य के कुल 22 जिलों में पंचायत चुनाव हो रहे हैं. राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, कुल 22 जिलों की 63,229 ग्राम पंचायत सीटों, 9,730 पंचायत समिति सीटों और जिला परिषद की 928 सीटों के लिए आज चुनाव हो रहा है. वहीं. इसके नतीजे 11 जुलाई को आएंगे.
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, नंदीग्राम में पीठासीन अधिकारी प्रकाश कुमार घोष ने बताया,”सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. इस(नंदीग्राम) मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कुल संख्या 686 है. सुवेंदु अधिकारी(बीजेपी नेता) भी यहां मतदाता हैं. सेंट्रल फोर्स तैनात है. उम्मीद है कि मतदान शांतिपूर्ण होगा.”
ये भी पढ़ें- ‘हम ब्लैक मनी को व्हाइट में बदल देंगे’, झांसा देकर बिजनेसमैन को जाल में फंसाया, IGI एयरपोर्ट पर दबोचे गए 2 जालसाज
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में मतदान से पहले कई बार हिंसा हुई जिसमें 18 लोगों की मौत हुई. चुनाव के दौरान राज्य की सुरक्षा बनी रहे इसके लिए केंद्रीय बलों की भी मांग की गई थी. मामला कोर्ट में भी गया था. इसके बाद अंततः राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर केंद्रीय बलों की कुल 485 कंपनियों की तैनाती कर दी गई है. इन 485 कंपनियों में कुल 65,000 जवान हैं, जिन्हें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है. वहीं, इसके अलावा राज्य सरकार के 70,000 पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…