देश

Most Educated Village: यह है एशिया में सबसे ज्‍यादा पढ़े-लिखे लोगों का गांव, यहां 80% घरों से अफसर

Dhorra Mafi Aligarh : हमारा देश अपनी संस्कृति, खान-पान, कला और फिल्मों के लिए तो दुनिया में प्रस‍िद्ध है ही, लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि साक्षरता के मामले में भारत (India) के कई गांव-कस्‍बे भी विदेशों पर भारी हैं. यहां उत्तर प्रदेश (UP) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले के जवां ब्लॉक में बसा धोर्रा माफी गांव एक ऐसा गांव है, जहां के 80% घरों के लोग अफसर हैं.

धोर्रा माफी गांव को भारत ही नहीं, अपितु पूरे एशिया का सबसे पढ़ा-लिखा गांव माना जाता है. इस गांव आबादी 10-11 हजार लोगों की है. इस गांव में 90% से ज्यादा लोग साक्षर हैं. यहां के काफी लोग अब विदेशों में भी रह रहे हैं. खास बात यह भी है कि यहां की महिलाएं भी साक्षरता के मामले में पुरुषों के समान हैं. यहां के युवा से लेकर बुजुर्गों तक, काफी लोग आत्मनिर्भर भी हैं.

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी यहां से पास में ही है
धोर्रा माफी गांव के स्थानीय निवासी तैयब खान बताते हैं कि वर्ष 2002 में इस गांव का नाम ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में शामिल किया गया था. तैयब कहते हैं कि यहां के बहुत-से लोग डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, प्रोफेसर और आईएएस अफसर बन चुके हैं. हैरत की बात यह है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी भी धोर्रा माफी गांव के पास में पड़ती है. बताया जाता है कि वहां के प्रोफेसर और डॉक्टर्स ने इसी गांव में अपने घर बनाए हैं.

80% लोग बड़े पदों पर तैनात, विदेशों में भी रह रहे
गांव के एक आईएएस अधिकारी डॉ. सिराज कहते हैं कि इस गांव के करीब 80% लोग देशभर में कई बड़े पदों पर तैनात हैं. और, धोर्रा माफी का बड़ा तबका विदेशों में भी रह रहा है. यहां के फैज मुस्तफा एक यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर रह चुके हैं. यहां पर, स्‍कूल जाने वाले बच्‍चों की भी कमी नहीं है. रोजाना बहुत-से बच्‍चे पढ़ने जाया करते हैं.

यह भी पढ़ें: कुत्ते को लेकर नोएडा के सोसायटी में हुई तू-तू, मैं-मैं, महिला ने कहा- तुम्हारी बीवी से बेहतर हूं

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- महिला ने खींची साड़ी, चाकू लेकर पहुंची

Mamata Banerjee Attack : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का TMC ने दावा किया…

6 minutes ago

‘सिर्फ मुआवजा काफी नहीं, जिम्मेदारी भी तय हो’, कस्टडी में हुई मौत पर छत्तीसगढ़ सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को…

28 minutes ago

दिल्ली में पानी का संकट या टैंकरों का कारोबार? भारत एक्सप्रेस की पड़ताल में सामने आए चौंकाने वाले दावे

दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे…

29 minutes ago

नपीसीआई ने UPI MDR के लिए किया नया ऐलान, जानिए आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर

एनपीसीआई ने ऐलान किया है कि यूपीआई एमडीआर फ्रेमवर्क को दीपावली के तुरंत बाद लागू…

44 minutes ago

‘वह जेल से भाग चुका है…’, बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा के ट्रांसफर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह…

46 minutes ago

गुजरात में कांग्रेस की 41 साल से लगातार हार, राहुल गांधी को आत्ममंथन की जरूरत- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago