देश

बंगाल के पुरुलिया में तीन साधुओं को पीटा, भाजपा बोली- पालघर जैसी लिंचिंग, हिंदू सुरक्षित नहीं

West Bengal Purulia Mob Lynching with 3 Sadhu: पश्चिम बंगाल में पुरुलिया में तीन साधुओं की पिटाई का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार तीनों साधु यूपी के थे और मकर संक्रांति पर स्नान के लिए गंगासागर जा रहे थे. घटना 11 जनवरी गुरुवार की है. घटना के बाद राजनीति बढ़ गई है. भाजपा ने सत्ताधारी टीएमसी पर जमकर निशाना साधा है. भाजपा ने ट्वीट कर कहा कि सीएम ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए. वे साधुओं की पिटाई पर चुप्पी साधकर बैठी है. क्या साधु टीएमसी के राजनीतिक तराजू में फिट नहीं बैठते हैं?

यह भी पढ़ेंः PM Modi Security Breach: सीएम भगवंत मान ने पंजाब के पूर्व चीफ सेक्रेटरी को दी क्लीन चिट, जांच कमेटी ने ठहराया था दोषी

भाजपा सोशल मीडिया सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा कि बंगाल के पुरुलिया में पालघर जैसी लिंचिंग हुई है. साधु स्नान के लिए गंगासागर जा रहे थे. पीटने वाले टीएमसी से जुड़े हैं. ममता सरकार शाहजहां शेख जैसे भ्रष्टाचारी नेताओं को तो सुरक्षा दे रही हैं लेकिन साधुओं को पीटा जा रहा है. हिंदुओं के साथ लगातार अत्याचार हो रहा है.

बंगाल में कानून-व्यवस्था में चरमरा गई है- पूनावाला

वहीं भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने तीनों साधुओं को बुरी तरह से पीटा. उन्होंने पूछा क्या ये हिंदुओं के खिलाफ क्राइम नहीं हैं? बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है. बंगाल के हालात काफी डरावने हो चुके हैं. यह आम जन मानुस सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने इस घटना को महाराष्ट्र के पालघर से जोड़ दिया. पूनावाला ने इस घटना को पालघर पार्ट-2 करार दिया.

जानकारी के अनुसार साुधओं ने गंगासागर के लिए यूपी से एक गाड़ी किराए पर ली थी. वे तीन लड़कियों से गंगासागर जाने का रास्ता पूछ रहे थे. इस पर लड़कियां डर कर भाग गईं. इस दौरान भीड़ ने साधुओं को बच्चे अपहरण करने वाले समझकर पिटाई शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ेंः मैं भाग्यशाली हूं मुझे निमंत्रण मिला… राम मंदिर समारोह में क्यों शामिल होगा हिमाचल का दिग्गज परिवार?

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

6 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

7 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

7 hours ago