देश

मैं भाग्यशाली हूं मुझे निमंत्रण मिला… राम मंदिर समारोह में शामिल होगा हिमाचल का दिग्गज परिवार

Pratibha Singh Vikramaditya Singh attend Ram mandir Inauguration Programme: 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं. इसको लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. इस बीच कांग्रेस आलाकमान ने मंदिर के उद्घाटन को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कार्यक्रम में शामिल होने से इंकार कर दिया. हिमाचल प्रदेश में इस कार्यक्रम को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. हिमाचल के दिग्गज कांग्रेस परिवार और पूर्व राजपरिवार की सदस्य प्रतिभा सिंह ने राम मंदिर को लेकर पीएम मोदी की तारीफ की है.

यह भी पढ़ेंः Delhi Crime News: दिल्ली में गैंगवार…गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच जमकर फेंके गए पेट्रोल बम, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर प्रतिभा सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की राम मंदिर निर्माण की पहल वाकई में सराहनीय है. उन्होंने कहा कि उनके दिवंगत पति और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की देवी-देवताओं में गहरी आस्था थी. उन्होंने राज्य के कई मंदिरों को जीर्णोद्धार करवाया था. उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके बेटे विक्रमादित्य को संयुक्त निमंत्रण मिला है. हालांकि उन्होंने कार्यक्रम में जाने को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं किया है।

यह मेरी आस्था का विषय- विक्रमादित्य सिंह

वहीं उनके बेटे और हिमाचल की कांग्रेस सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या जाएंगे. मैं स्वयं को लकी मानता हूं कि मुझे मंदिर उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया है. इसके लिए मैं वीएचपी और आरएसएस को धन्यवाद देता हूं.

उन्होंने आगे कहा कि देव समाज के तौर पर यह मेरी आस्था का विषय है. ऐसे में मैं एक हिंदू परिवार से आता हूं. मंदिर को लेकर हो रही राजनीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं है. मैं सीएम सुखविंदर को पहले ही बता चुका हूं. ऐसे में नहीं जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली शराब घोटालाः ED ने CM अरविंद केजरीवाल को भेजा चौथा समन, पूछताछ के लिए बुलाया

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

बता दें कि कांग्रेस आलाकमान के निमंत्रण पत्र को ठुकराने के बाद से भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है. भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से राम मंदिर का विरोध करती आई हैं. वह राम को काल्पनिक मानती है. उनके कई नेता अदालत में राम मंदिर आंदोलन के समय से ही रोड़े अटकाते रहे हैं.

ऐसे में उनके इस निर्णय से पार्टी को कोई हैरानी नहीं हैं. कांग्रेस को आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. हालांकि कांग्रेस ने इस आयोजन को राजनीतिक करार दिया है. राजनीतिक विश्लेषक भी कांग्रेस के इस निर्णय से सकते में हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

10 minutes ago

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

52 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

1 hour ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

2 hours ago